Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP सरकार गई तो...', Himanta पर गरजे Rahul Gandhi, बोले- इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं हम

    3 hours from now

    2

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में भूमि एटीएम चला रहे हैं, जिसके तहत वे जनता से जमीन छीनकर बड़ी कंपनियों को जमीन दे रहे हैं। बोकाजन निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार रतन एंग्टी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग असम और यहां की जनता के लिए खड़े थे, और कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मृत्यु के लिए न्याय दिलाएगी। इसे भी पढ़ें: Assam की सियासत में Owaisi की एंट्री, CM Himanta को दी चेतावनी- मिलेगा साफ संदेशराहुल ने कहा कि असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है- हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ BJP की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए- यही लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 244 (A) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से।  244 (A) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। कांग्रेस और BJP में यही फर्क है।भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को गाली देता है। वो कहता है- नरेंद्र मोदी मुझे सर बुलाता है। मै उसका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि अडानी और एपस्टीन - ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के करप्शन और अडानी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस चल रहा है। अगर अडानी अमेरिका चला गया तो उसे जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा।राहुल ने साफ तौर पर कहा कि हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। अगर नरेंद्र मोदी, हिमंता से कहें कि उछलो तो ये उछलने लगेंगे। नरेंद्र मोदी और हिमंता मिलकर असम की जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है- हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री है। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंता जानता है कि कांग्रेस पार्टी उसे छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन BJP की सरकार जाएगी, उसी दिन इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसे भी पढ़ें: Zubeen Garg Death Case: सिंगापुर पुलिस ने Foul Play से किया इनकार, कहा- यह एक आकस्मिक हादसा थाउन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये असम के सम्मान, स्वाभिमान और पहचान का चुनाव है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता। असम की जनता ने ठान लिया है- BJP की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। हम इसको मुख्यमंत्री पद से हटाकर, पूरी कार्रवाई करेंगे।  ये जो छाती फुलाकर घूमता है, तब इसके मुंह से चूं तक नहीं निकलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सरकार बनी तो खत्म करेंगे भेदभावपूर्ण कानून', CAPF Bill पर Rahul Gandhi का बड़ा वादा
    Next Article
    AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से नहीं बोलेंगे; गिर्ग वर्कर्स-रिचार्ज जैसे मुद्दे उठा चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment