Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, चंदौली में दर्ज मुकदमे में घोषित था ईनाम

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ एसटीएफ और प्रतापगढ़ की स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर नदीम को देर रात गिरफ्तार किया है। उसे प्रतापगढ़ के थाना कोहरौर क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद खलील के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नदीम पर गौ-तस्करी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जनपद चंदौली में दर्ज एक मुकदमे में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, नदीम मूल रूप से मुरादाबाद जनपद का निवासी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। संयुक्त टीम की सतर्कता और सुनियोजित रणनीति के कारण आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन:ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान, दोबारा अपराध पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    युवती की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं:फर्रुखाबाद पुलिस ने काली नदी पुल के पास किया बरामद, शरीर पर चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment