Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 13 लाख की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार:पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, चोरी के पैसों से खरीदी बाइक और मोबाइल

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में हुई 13 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी जोन की कोतवाली थाना पुलिस और एसओजी सिटी की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार अभियुक्तों में बब्लू उर्फ नसीर, फिरोज अहमद और साहे आलम उर्फ मोहम्मद शाहिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने महंगे शौक और जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने चोरी के पैसों से 22 हजार रुपये में एक पुरानी बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी खरीदा था। इस घटना का मुख्य आरोपी साहे आलम उर्फ मोहम्मद शाहिल, पीड़ित उमेश द्विवेदी के घर के पास ही रहता था। उसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि परिवार कब घर से बाहर जाएगा और मकान बंद रहेगा। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों को बुलाकर 4 अप्रैल को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोहिट्सिमगंज निवासी उमेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 3 अप्रैल को लखनऊ गए थे, जिसके बाद 4 अप्रैल को उनके बंद घर में घुसकर चोरी की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख 89 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोरी के पैसों से खरीदी गई एक बाइक, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक और दो ई-रिक्शा भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 33/2026, बीएनएस की धारा 305 (ए) और 331 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी और उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौदहा आरओबी पर दो लेन का आवागमन हुआ शुरू:155 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दुर्घटनाएं भी होंगी कम
    Next Article
    स्मार्ट मीटर मनमानी से लग रहे, सपा ने विरोध जताया:फर्रुखाबाद में महानगर अध्यक्ष ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment