Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 कर्मचारियों वाले दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम:24 से 26 डिग्री पर चलेगा AC; योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

    1 day ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को अपने आवास पर पहली बार सभी मंत्रियों की बैठक ली। सीएम ने मंत्रियों से कहा, जनता के सामने उदाहरण पेश करिए। सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या साइकिल का उपयोग करें। इमरजेंसी छोड़कर विदेशी यात्रा करना छोड़ना होगा। सीएम ने यह भी कहा कि जिन कार्यालयों में 50 से अधिक कर्मचारी हैं, वहां 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए। एयर कंडीशन यानी AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखा जाए। लिफ्ट का भी कम से कम इस्तेमाल किया जाए। सीएम योगी ने और क्या कहा… अंतरजनपदीय बैठकें वर्चुअल मोड में करें सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व भी है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील को धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहले मंत्रिमंडल को आदर्श प्रस्तुत करना होगा। मंत्रीगण सप्ताह में एक निर्धारित सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करेंगे तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। इससे आमजन भी प्रेरणा लेंगे। उन्होंने अंतरजनपदीय बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, विधानसभा और विधान परिषद की स्टैंडिंग कमेटियों की बैठकें वर्चुअल मोड में करें। सचिवालय और निदेशालय का एसी 24-26 डिग्री पर रखना होगा मुख्यमंत्री ने सचिवालय और निदेशालय में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का निर्देश दिया। वहीं दोनों स्थानों पर लिफ्ट का प्रयोग कम करने की अपील की। सीएम ने 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। ईवी वाहनों के लिए नई पॉलिसी होगी तैयार मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा को लेकर रिहायशी कॉलोनियों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई नीति तैयार करने का निर्देश दिया। शादी-विवाह में घरेलू स्थलों को दें प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने सामाजिक आयोजनों में भी मितव्ययिता का आह्वान किया। कहा कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए शादी-विवाह सहित दूसरे समारोहों के लिए घरेलू स्थलों को प्राथमिकता दें। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए मंत्रीगण उपहार स्वरूप उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करें, जिनका निर्माण उत्तर प्रदेश में होता है। एलपीजी व पीएनजी कनेक्शन को लेकर नीतिगत बदलाव के निर्देश मुख्यमंत्री ने एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक नीतिगत बदलाव तत्काल किए जाएं। उन्होंने कॉमर्शियल एलपीजी उपयोगकर्ताओं को भी पीएनजी से जोड़ने की आवश्यकता बताई। खाद्य तेल की खपत कम करने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाएं सीएम ने कहा कि आयातित वस्तुओं का न्यूनतम उपयोग हो। तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा दें। खाद्य तेल की खपत कम करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाएं। सोने के अनावश्यक आयात को हतोत्साहित करने और वर्षा जल संरक्षण को जनांदोलन का रूप देने की अपील की। नए मंत्रियों के परिचय से शुरू की बैठक सीएम ने बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का औपचारिक परिचय कराया। उन्होंने कहा कि शासन के सभी अंगों में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सबसे अधिक होती है और जनता प्रतिदिन नेताओं एवं मंत्रियों के कार्यों का मूल्यांकन करती है। सीएम ने नवनियुक्त मंत्रियों से कहा कि वे अनुभवी मंत्रियों से संवाद बनाते हुए सीखें और प्रभावी कार्यशैली विकसित करें। कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि वे नीतिगत विषयों में सहयोगी राज्य मंत्रियों का अभिमत अवश्य लें। ---------------------- यह खबर भी पढ़िए:- अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन:फेफड़े में खून का थक्का जमने से कार्डिएक अरेस्ट आया; कल लखनऊ में अंतिम संस्कार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की चकरपुर मंडी में भीषण आग लगी:दुकानदार बोले- घंटेभर बाद आई फायर ब्रिगेड, 44 दुकानें जलीं, 50 फीट ऊंची लपटें उठीं
    Next Article
    दुल्हन लड़के का चेहरा देखकर बोली- इससे शादी नहीं करनी:हरदोई में घराती-बाराती में लात-घूसे चले, दूल्हे समेत 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment