Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 से अधिक मस्जिदें- इमामबाड़े त्रिपाल से ढके गए:बरेली में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के सबसे संवेदनशील जिलों में शुमार बरेली में आज विश्व प्रसिद्ध 166वीं ऐतिहासिक राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है। उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राम बारात के रूट पर पड़ने वाली 50 से अधिक मस्जिदों, मजारों, दरगाहों और इमामबाड़ों को एहतियातन त्रिपाल से ढका गया है। शहर में होली और राम बारात के रंग के साथ-साथ पुलिस की मुस्तैदी भी साफ नजर आ रही है। सुरक्षा का घेरा: परिंदा भी पर न मार सके, हजारों पुलिसकर्मी तैनात बरेली की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके। पूरे रूट की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। सुरक्षा की कमान एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और चारों एसपी (सिटी, साउथ, नॉर्थ और ट्रैफिक) ने संभाल रखी है। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए 2 विशेष दंगा नियंत्रण दल और 25 रिजर्व QRT (क्विक रिस्पांस टीम) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों पर नजर: 130 जुलूसों के लिए अभेद्य किलाबंदी शहर में इस बार कुल 130 जुलूस निकाले जा रहे हैं। प्रशासन ने 100 स्थानों को संवेदनशील और 40 को अति संवेदनशील घोषित किया है। बानखाना, गुलाबनगर, जोगी नवादा और किला जैसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय स्तर पर तालमेल बनाए रखने के लिए हर होलिका दहन स्थल पर 5 सदस्यीय 'होलिका सुरक्षा समिति' और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में 20 सदस्यीय 'सदभावना दल' गठित किए गए हैं। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य खुद फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, रूट बदले राम बारात और होली के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक शहर की सीमाओं में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परसाखेड़ा, झुमका तिराहा और रजऊ परसपुर जैसे एंट्री पॉइंट्स पर बैरियर लगाए गए हैं। लखनऊ, दिल्ली और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाईपास से निकाला जा रहा है। हालांकि, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होली को लेकर उत्साह:जगह-जगह हुई होलिका माता की पूजा, कल सुबह होगा होलिका दहन
    Next Article
    बस्ती में किशोरी ने सुसाइड किया:पुराने घर में फंदे के सहारे लटका मिला शव, घर वाले नहीं बता सके कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment