Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:अधिकारियों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) कुंवर वीरेंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शुभम अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मार्च कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाया। इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एएसपी शुभम अग्रवाल ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, शराब पीकर हंगामा करने, वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की भी अपील की गई। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इस फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखी गई। फ्लैग मार्च में एसडीएम अरुण गिरी, सीओ अशोक कुमार मिश्र, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय सहित विभिन्न पुलिस चौकी के प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर 108, 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे अलर्ट:आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल करें 108 या 102 नंबर
    Next Article
    रामपुर में भाकियू भानू गुट को झटका:महासचिव हनीफ वारसी ने 200 समर्थकों संग संगठन छोड़ा, निष्क्रियता का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment