Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50% से अधिक मतदाताओं की सुनवाई पूरी:डीएम ने नए वोटरों को जोड़ने की अपील की

    4 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की सुनवाई का कार्य जारी है। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 6 लाख 50 हजार मतदाताओं के तार्किक अपडेट की सुनवाई होनी थी। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से कम है। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों (ARO) को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाएं और जल्द से जल्द डेटा अपलोड करें। डीएम ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने जनपद के सभी निवासियों, विशेषकर स्कूल और कॉलेज के प्रधानाचार्यों व रजिस्ट्रारों से अनुरोध किया है कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके उन युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। मतदाता 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की अर्हता तिथियों के लिए अग्रिम रूप से भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि जितने अधिक युवा मतदाता बनेंगे, लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और उत्साह बढ़ेगा। यह कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं की सुनवाई और डेटा अपलोड करना शेष है, उसे आयोग के निर्देशों के अनुसार समय पर पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ होली सेलिब्रेशन भोजपुरी गीत युवाओं की पहली पसंद:रंगों के साथ फूलों की होली , 'दबदबा है, दबदबा बना रहेगा' गीत पर बाहुबली स्टाईल में नाचे युवा
    Next Article
    प्रयागराज में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:ससुर खदेरी नदी किनारे केपी कॉलेज के आगे हुई कार्रवाई, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment