Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:ससुर खदेरी नदी किनारे केपी कॉलेज के आगे हुई कार्रवाई, केस दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन-02, उपजोन-2ए क्षेत्र में 27 फरवरी 2026 को अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के अंतर्गत गाजा कटहुला में के.पी. कॉलेज के आगे ससुर खदेरी नदी के किनारे की गई। करीब 10 बीघा भूमि पर अजय यादव, रोशन सिंह व अन्य द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, खंभे और प्लॉटों के चिह्नांकन सहित सभी विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। पीडीए अधिकारियों के अनुसार, यह प्लाटिंग बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के की जा रही थी, जो पूरी तरह अवैध है। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर, पीडीए प्रवर्तन टीम और थाना एयरपोर्ट पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50% से अधिक मतदाताओं की सुनवाई पूरी:डीएम ने नए वोटरों को जोड़ने की अपील की
    Next Article
    इटावा-बरेली हाईवे पर मटर के छिलकों से फिसलीं बाइकें:तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment