Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 से ज्यादा मोबाइल चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:नोएडा में भीड़ और बाजारों में बनाते थे लोगों को निशाना, 21 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

    14 hours ago

    1

    0

    फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर चुके हैं। आरोपियों के पास से चोरी और स्नैच किए गए 21 मोबाइल फोन, दो चाकू और सेक्टर-10 से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सचिन (19) और विपिन (28) के रूप में की है। दोनों को 4 अक्टूबर को ककराला पुस्ता तिराहे के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। बाजार और भीड़ वाली जगहों पर करते थे चोरी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य जगहों पर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके अलावा कंपनियों में काम करने के बाद घर लौट रहे कर्मचारियों और मजदूरों को रास्ते में निशाना बनाकर मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की संख्या ज्यादा होने पर आरोपी उन्हें बेच देते थे। सेक्टर-10 से चुराई थी बाइक पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक नंबर UP16EF4749 भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह बाइक दोनों ने सेक्टर-10, नोएडा से चोरी की थी। इस मामले में फेस-1 थाने में केस दर्ज है। बदमाश विपिन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले शामिल हैं। वहीं सचिन के खिलाफ भी 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मक्का पैक्ट: जिसका डर था वही हुआ, सऊदी में उतरेगी मुनीर की फौज, हूती जंग में पाकिस्तान-तुर्की की एंट्री
    Next Article
    लाखों रुपए एडवांस लेकर फरार मूर्तिकार पर मुकदमा दर्ज:दुर्गा पूजा से पहले 110 समितियों पर संकट: बनाई अधूरी मूर्तियां, 26-27 सितंबर की रात गायब हुआ मूर्तिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment