Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    S Jaishankar का 5 दिवसीय Africa दौरा शुरू, तीन देशों के साथ मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

    1 hour ago

    2

    0

    नयी दिल्ली, छह अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर का यह दौरा अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ नयी दिल्ली की एकजुटता को आगे बढ़ाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर आपसी मित्रता और सहयोग पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वार्ता में व्यापार और आर्थिक संबंधों, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।’’ इसमें कहा गया कि जयशंकर साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अदीस अबाबा में जयशंकर ‘क्षेत्रीय मिशन प्रमुखों’ (एचओएम) के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे जिसमें इस क्षेत्र में तैनात भारत के राजनयिक भी शामिल हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7
    Next Article
    BJP कर रही संस्थाओं का गलत इस्तेमाल, ECI पर भड़के JMM MP Vijay Hansdak

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment