Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500से कम राशन कार्ड वाली दुकान का होगा युक्तिकरण:अयोध्या में जिला पूर्ति अधिकारी बोले- जल्द शुरू होगी विलय की प्रक्रिया

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी और आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए उचित दर की दुकानों के युक्तिकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। खाद्य एवं रसद आयुक्त के निर्देश पर रुदौली तहसील क्षेत्र में उन राशन दुकानों की समीक्षा शुरू हो गई है, जिनसे 500 से कम राशनकार्ड संबद्ध हैं। आंकड़ों के अनुसार रुदौली विकासखंड में कुल 102 उचित दर दुकानें संचालित हैं। इनमें से 61 दुकानों पर 500 से कम राशनकार्ड पंजीकृत हैं। इन दुकानों से 49,998 राशन कार्डों के लगभग 2,13,012 लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इसी तरह मवई विकासखंड की कुल 58 दुकानों में से 29 दुकानों पर कार्डधारकों की संख्या निर्धारित मानक से कम है। इन दुकानों से 32,357 राशन कार्डों के जरिए 1,33,511 लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। रुदौली नगर क्षेत्र में भी 14 राशन दुकानों में से पांच दुकानों पर 500 से कम कार्ड हैं, जिनसे 8,089 राशन कार्डों के लगभग 35,970 लाभार्थियों को प्रतिमाह खाद्यान्न मिल रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कम कार्ड होने के कारण कई दुकानों का संचालन आर्थिक रूप से गैर-लाभकारी हो जाता है, जिससे कोटेदारों को परेशानी होती है। कमीशन कम मिलने से दुकान का किराया, परिवहन और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए शासन स्तर पर दुकानों के विलय, स्थानांतरण या पुनर्गठन की योजना तैयार की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुका है और कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ समस्याओं के कारण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिले की 500 से कम राशन कार्ड वाली सभी उचित दर दुकानों को समायोजित किया जाएगा। इससे कोटेदारों को राहत मिलेगी और वितरण व्यवस्था भी सुगम होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद में पिता-पुत्री और पत्नी घायल:एटा में खेत पर काम करते समय परिवार ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अधिवक्ता के बेटे की हत्या, वकीलों में आक्रोश:एसएसपी कार्यालय पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment