Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीनी विवाद में पिता-पुत्री और पत्नी घायल:एटा में खेत पर काम करते समय परिवार ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के नगला गंगी में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के ही सदस्यों ने खेत पर काम कर रहे पिता, पुत्री और पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान रामवकील (62 वर्ष), उनकी पत्नी कमला देवी (45 वर्ष) और पुत्री रचना (18 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों खेत में काम कर रहे थे, तभी परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच घायल रचना ने बताया कि उसके ताऊ और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडों से उन्हें पीटा। रचना के अनुसार, हमलावर जबरन खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। यह जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा है। आज सभी एक साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। सकीट थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET (UG) 2026 परीक्षा की तैयारी पूरी:सोनभद्र में 3 मई को चार केंद्रों पर 1508 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    500से कम राशन कार्ड वाली दुकान का होगा युक्तिकरण:अयोध्या में जिला पूर्ति अधिकारी बोले- जल्द शुरू होगी विलय की प्रक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment