Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55 साल की महिला से पड़ोसी ने रेप किया:लखनऊ में शराब के नशे में घर में घुसा; शोर मचाने पर फरार हुआ

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार रात पड़ोसी ने 55 साल की महिला के साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में वह चाट खिलाने के बहाने घर में घुस आया। इसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना महिगवां इलाके की है। पढ़िए पूरी घटना… विरोध करने पर मारपीट की पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार, सोमवार की रात करीब 9:38 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला प्रमोद मौर्या (40) चाट खिलाने के बहाने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि प्रमोद शराब के नशे में धुत था। घर में घुसने के बाद उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग निकला। चाट का ठेला लगाता है आरोपी पीड़िता के मुताबिक, आरोपी प्रमोद मौर्या उसके घर के ठीक सामने रहता है और चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। बताया गया है कि उसकी पत्नी पानीपत जेल में बंद है। थाने पहुंची पीड़िता, आरोपी से सुरक्षा की लगाई गुहार घटना के बाद पीड़िता ने महिगवां थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। महिला ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके घर के सामने ही रहता है। ऐसे में उसे अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RERA ने 17 रियल स्टेट परियोजनाओं को दी स्वीकृति:4844 करोड़ का होगा निवेश, 5726 आवासीय और व्यवसायिक इकाइयां बनेंगी
    Next Article
    आगरा में पर्यावरण जागरूकता अभियान:छात्रों को ईको फ्रेंडली, स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment