Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

    4 hours from now

    1

    0

    चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के लुधियाना स्थित खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरि के घर में गद्दे के नीचे मादक पादक का एक पैकेट रखने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में पुलिसकर्मी को गद्दे के नीचे पैकेट रखते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।गिरि को शनिवार को खन्ना स्थित उनके आवास से मादक पदार्थों की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उनके आवास में लगे गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड कथित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले से मुक्त कर दिया। वीडियो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी कमरे में प्रवेश कर गद्दे के नीचे एक पैकेट रखता हुआ कथित तौर पर दिखाई दे रहा है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दर्पण आहलूवालिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया।अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगी। दर्पण ने जोर देकर कहा, “मैं सभी नागरिकों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में पंजाब पुलिस की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है।कानून सभी से ऊपर है, चाहे वह आरोपी हो, नशा तस्कर हो या पुलिसकर्मी।” कथित सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की एक टीम पैकेट रखे जाने के तुरंत बाद कमरे में प्रवेश करती दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी उसी जगह से कोई वस्तु बरामद करते हुए नजर आता है, जहां एएसआई ने कथित तौर पर पहले पैकेट रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख खान ने बर्थडे विश के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया खास नोट, 'किंग' के पोस्टर्स से सजा मन्नत
    Next Article
    Supreme Court ने Delhi-NCR में दी सिर्फ Green Crackers की अनुमति, समय भी तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment