Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5.82 करोड़ का बाढ़ शरणालय तैयार:बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत, अंबेडकरनगर प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के आलापुर स्थित बरोही पांडेय का पूरा में 5 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बना दो मंजिला बाढ़ शरणालय भवन अब पूरी तरह तैयार है। इसके निर्माण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने इस भवन को प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग खंड-2 अयोध्या द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किया गया इस शरणालय का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया गया है। इसमें तीन बड़े हॉल, 6 शौचालय, 6 बाथरूम और एक बड़ा किचन हॉल शामिल हैं। यह भवन बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा क्षेत्र के निवासियों को हर साल सरयू नदी में उफान के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बाढ़ आने पर उन्हें अस्थायी राहत शिविरों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ती थी। कई बार तो लोगों को बंधे पर ही अस्थायी व्यवस्था कर के रहना पड़ता था। इस शरणालय के बनने से अब इन क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक मजरों के लोगों को स्थायी और सुरक्षित ठिकाना मिलेगा। इसका लाभ मांझा कम्हरिया के सत्यनारायण का पूरा, बद्री का पूरा, पटपरवा, कल्लू का पूरा, रग्घू का पूरा, निषाद बस्ती और दलित बस्ती के लोगों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आराजी देवारा के प्रसाद कुर्मी का पूरा, हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा समेत आसपास के गांव और आजमगढ़ जिले की सीमा से लगे गांवों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि भवन पूरी तरह तैयार है। इसे प्रशासन को हैंडओवर करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे उपयोग में लाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही का धर्म परिवर्तन कराने वाली महिला गिरफ्तार:बागपत में दर्ज हुआ मामला, पति आलम की तलाश जारी
    Next Article
    यौन शोषण आरोपों से बरी प्रोफेसर का VRS:हाथरस के बागला कॉलेज प्रबंध समिति ने लिया फैसला, कॉलेज में प्रवेश पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment