Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस:कानपुर में रंगोली और फूलों से सजेंगे कार्यालय, ध्वजारोहण और जनसंपर्क अभियान की तैयारी

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया तथा स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक ध्वजारोहण, जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को सभी मंडल एवं जिला कार्यालयों पर फूलों और रंगोली से सजावट की जाएगी। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और कार्यक्रमों के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन होंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा घरों पर पार्टी का ध्वज भी फहराएंगे। इसके साथ ही सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जिला उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जितेंद्र सचान, सुरेंद्र चौहान और जिला मंत्री एलबी पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या करने में आरोपी को उम्रकैद, एक बरी:झगड़े का समझौता करने के लिए चकेरी में बुलाकर मारी थी गोली
    Next Article
    हरदोई के वल्लीपुर टोल प्लाजा पर कैश बंद:अब सिर्फ फास्टैग व ऑनलाइन भुगतान से ही गाड़ी होगी क्रॉस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment