Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 बच्चों का नवोदय में चयन:लखनऊ की कोचिंग ने फिर लहराया परचम

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ के मॉल ब्लॉक के पास अटारी स्थित भारत नवोदय कोचिंग क्लासेज के 7 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। परिणाम घोषित होते ही अभिभावकों और संबंधित गांवों में उत्साह का माहौल हैं ।इस सफलता का श्रेय कोचिंग के अध्यक्ष सौरभ प्रजापति और शिक्षकों राहुल सर व सौरभ यादव (नवोदयन) की मेहनत को दिया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे यह परिणाम संभव हो सका।चयनित छात्रों में शिवा यादव (बिजनौर), आर्यन राज (बहीर गोड़वा), शेजल (मॉल), अमान गाज़ी (सुरतीखेड़ा), अभिज्ञात मौर्य (भदेसरमऊ), नैतिक (अटारी) और अभय प्रताप (बेल बीरवा) शामिल हैं। इन सभी छात्रों की सफलता से उनके गांवों में भी खुशी का माहौल है। छात्रों को सम्मानित किया इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आरएल पाण्डेय ने सफल छात्रों को स्कूल बैग, पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। उनका माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि सही दिशा और कड़ी मेहनत से ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। शुरुआत में वे पढ़ाई में कमजोर थे चयनित छात्र अभिज्ञात मौर्य ने बताया कि शुरुआत में वे पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन कोचिंग में मिले मार्गदर्शन से उनकी मेहनत सफल हुई और वे नवोदय विद्यालय में प्रवेश पा सके। आर्यन राज ने बताया कि उनकी गणित कमजोर थी, लेकिन छह महीने की गहन तैयारी ने उनकी नींव मजबूत कर दी। एक अभिभावक अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा पहले पढ़ाई में काफी कमजोर था, लेकिन कोचिंग के शिक्षकों ने उसे सही दिशा प्रदान की। उन्होंने यह भी कहा कि कोचिंग में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि छात्रों को अच्छे संस्कार और अनुशासन भी सिखाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, मां ने मार डाला:साढ़ू के घर आया था, हाथापाई में गला दबाकर जान ली
    Next Article
    एटा कलेक्ट्रेट में ठगी पीड़ितों का प्रदर्शन:चिटफंड कंपनियों में फंसे पैसे को लेकर सैकड़ों लोग धरने पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment