Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 गोली खाने वाले IAS जालौन में अफसर से भिड़े:बोले- किस आदेश में लिखा जांच की फाइल नहीं दिखाएंगे, मैं तुरंत चला जाऊंगा

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई नगर पालिका परिषद में बुधवार को जांच को लेकर विवाद हो गया। आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही दोपहर 2 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। अनियमितताओं से जुड़ी फाइलें देखनी शुरू कर दीं। इस पर वहां मौजूद अधिशासी अधिकारी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने ईओ से कहा, आदेश दिखाइए। आखिर किस आदेश में लिखा है कि मुझे अभिलेख नहीं दिखाए जाएंगे। आप वह आदेश दिखा दीजिए, मैं तुरंत चला जाऊंगा।अधिशासी अधिकारी का आरोप है कि रिंकू सिंह राही अपने कुछ निजी लोगों को लेकर पहुंचे थे। वे फाइलें देखने के दौरान वीडियो बना रहे थे। दरअसल, नगर पालिका परिषद उरई में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच चल रही थी। इस जांच टीम में रिंकू सिंह भी थे, जो उस समय जालौन के एसडीएम थे। लेकिन उरई ट्रांसफर होने के बाद उनकी भूमिका खत्म हो गई थी। अब पूरा मामला विस्तार से… उरई नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा था। इसे लेकर डीएम के निर्देश पर 18 जून, 2026 को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति में तत्कालीन एसडीएम रिंकू सिंह राही को पदेन और लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय) के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया था। रिंकू सिंह राही का ट्रांसफर के बाद अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद ने 17 जुलाई, 2026 को आदेश जारी कर जालौन के वर्तमान एसडीएम राकेश कुमार सोनी को समिति का पदेन सदस्य नामित कर दिया। जिससे रिंकू सिंह राही की भूमिका समाप्त हो गई। रिंकू सिंह अब जांच समिति के सदस्य नहीं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील का आरोप है कि रिंकू सिंह राही जांच से जुड़ी फाइलें उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने प्रशासनिक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि आप जांच समिति के सदस्य नहीं हैं। इसलिए आपको फाइल नहीं दिखा सकते। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कार्यालय बंद होने के समय सभी फाइलें उपलब्ध कराना संभव नहीं है। अगर भीड़भाड़ के बीच कोई सरकारी दस्तावेज गुम हो गया तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा। वहीं, रिंकू सिंह राही ने राम अचल कुरील पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने पक्ष में करने और अनुचित तरीके से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने में लगे रहे। अब दोनों अफसरों के बीच की बातचीत पढ़िए रिंकू सिंह राही- आदेश दिखाइए। आखिर किस आदेश में लिखा है कि मुझे अभिलेख नहीं दिखाए जाएंगे? कहां लिखा है कि मुझे अभिलेख नहीं देखने दिए जाएंगे। आप वह आदेश दिखा दीजिए, मैं तुरंत चला जाऊंगा। कृपया मुझे अभिलेख दिखा दीजिए। ईओ राम अचल कुरील- सर, आप इतने बड़े अधिकारी हैं। मैं आपसे किसी प्रकार की बहस नहीं करना चाहता। आपको जो भी लेना हो, ले लीजिए। रिंकू सिंह राही- आप लिखकर दे दीजिए कि मुझे अभिलेख नहीं दिखाए जाएंगे। यदि कहीं भी ऐसा आदेश लिखा हुआ है कि मुझे अभिलेख नहीं देखने हैं, तो मैं बिना किसी आपत्ति के यहां से चला जाऊंगा। आज ही मैंने इस संबंध में पत्र भी लिखा है। ईओ- नहीं सर, आप बहुत बड़े अधिकारी हैं। मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता। रिंकू सिंह राही- आप सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए मुझे इसकी रिपोर्ट लिखनी पड़ेगी। आप मुझे सेटिंग करने के लिए आए थे, लेकिन मुझे किसी तरह की सेटिंग पसंद नहीं है। आप चाहते थे कि मैं आपके साथ एडजस्ट करूं, लेकिन मुझे ऐसी चीज़ें स्वीकार नहीं हैं। ईओ- नहीं साहब, हमने आपके लिए रिकॉर्ड उपलब्ध कराया था। आप यहीं बैठकर जांच कर सकते हैं। सभी अभिलेख यहीं देखकर जांच की जा सकती है। हम 22 से 26 तारीख तक के इतने सारे अभिलेख बाहर कैसे ले जाएँ? अगर फाइलें गायब हो गईं, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?" रिंकू सिंह राही- इसीलिए तो मैं यहां खुद आ गया हूं। ईओ- सर, आप बैठ जाइए। आप स्वयं भी किसी से पूछ सकते हैं। रिंकू सिंह राही- मैं डीएम साहब को पत्र जारी कर चुका हूं। मैं यहां से नहीं जाऊंगा, यह मैं स्पष्ट कर रहा हूं। अधिशासी अधिकारी ने रिंकू सिंह राही से आदेश का पालन करने और संशोधित जांच समिति के निर्णय का सम्मान करने का अनुरोध किया। हालांकि, दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क पर अड़े रहे। बाद में पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिर रिंकू सिंह राही वहां से चले गए। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… 'मेरा बच्चा कहां है, उसे ले आओ', नोएडा में 6 साल का बेटा खोने वाली मां का दर्द "मेरा बच्चा कहां है.. कोई मेरे बच्चे को ला दो..'' 3 दिन से बस यही रट लगा रही है वो मां, जिसके 6 साल के बेटे आव्यान की नोएडा में 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरने से मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश:भाभीजी का करियर संवार रहे IAS साहब; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे
    Next Article
    राधारानी जैसे सजे संत प्रेमानंद...5 हजार भक्तों ने दर्शन किए:किन्नर झूमे, मुस्लिमों ने आरती उतारी, यूपी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment