Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई:6 अस्पतालों के ओटी और ओपीडी सील, कई पैथोलॉजी सेंटरों पर भी ताला

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र में अवैध निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र में बुधवार देर शाम तक चले निरीक्षण में कई संस्थानों पर कार्रवाई की गई। मानकों का उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर अस्पतालों के ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दिए गए, जबकि कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान घोरावल स्थित कलावती क्लीनिक, विश्वास हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल और सम्राट हॉस्पिटल के ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दिए गए। इसके अलावा गुड हेल्थ हॉस्पिटल और सीटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर भी सील किए गए। कई अस्पतालों को नोटिस जारी स्वास्थ्य विभाग ने छपका के धनवंतरी हॉस्पिटल, आशीर्वाद हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, उरमौरा के न्यू यथार्थ हॉस्पिटल, ओम हॉस्पिटल तथा रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड स्थित ओम हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पैथोलॉजी सेंटरों पर भी कार्रवाई अभियान के दौरान अवैध पैथोलॉजी और कलेक्शन सेंटरों की भी जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर न्यू अंशिका पैथोलॉजी, डॉ. लाल पैथोलॉजी (शाहगंज और घोरावल शाखा) तथा रॉबर्ट्सगंज में निशान हॉस्पिटल के सामने संचालित एक पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं उरमौरा स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीएमओ बोले- अभियान लगातार जारी रहेगा मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमित जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त अस्पतालों एवं पैथोलॉजी केंद्रों का ही चयन करें, ताकि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीशा खान ने NEET MBBS परीक्षा में सफलता हासिल की:चंदौली की बेटी ने पहले प्रयास में 574 अंक प्राप्त किए
    Next Article
    मंत्री की बैठक में सपा विधायक के अपमान का आरोप:भदोही में सपाई बोले- दोबारा हुआ तो सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment