Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल के बच्चे को फ्रीजर में बंद किया:हापुड़ में दुकानदार बोला- दोबारा चोरी तो नहीं करोगे, बच्चा माफी मांगता रहा

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में चोरी के शक में दुकानदार ने 7 साल के बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। करीब 2 मिनट तक बच्चा फ्रीजर में बंद रहा। इस दौरान लोगों के पूछने पर वह बच्चे को गालियां देता रहा। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा का है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि रोज दुकानों से बच्चे चोरी कर रहे थे। सबक देने के लिए ऐसा किया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… शेखपुर खिचरा के रहने वाले इमरान का 7 साल का बेटा अनस सोमवार को एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पास में के दुकानदार आजाद ने अनस को पकड़ लिया। आजाद उस पर चोरी का आरोप लगाने लगा। बच्चा रोते हुए मना करता रहा, लेकिन आजाद उसे पकड़कर दुकान के अंदर ले गया। बच्चे को धमकाकर फिर से बंद किया दुकानदार ने बच्चे को दुकान में रखे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। सामने आए वीडियो में दुकानदार से एक युवक बच्चे के बारे में पूछता है। इस पर दुकानदार बच्चे को गालियां देने लगता है। इसके बाद दुकानदार ने एक बार बॉक्स खोला। बच्चे को धमकाया और पूछा कि दोबारा चोरी करेगा? बच्चा मना करता रहा। इसके बावजूद दुकानदार आजाद ने फिर से बच्चे को फ्रीजर में बंद कर दिया। बच्चे के ऊपर गुस्सा निकालता रहा दुकानदार बच्चे को फ्रीजर में बंद करने के बाद दुकानदार आजाद चिल्लाता रहा कि इन बच्चों ने जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ये बच्चे निकल पड़ते हैं और चोरी करना शुरू कर देते हैं। आज ये पकड़ में आया है। करीब 2 मिनट तक बच्चा फ्रिज के अंदर ही बंद रहा। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी बच्चे के पिता और पुलिस को दे दी। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकानदार से बच्चे को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है। पिता बोले- सामान लेने गया था बेटा पिता इमरान ने बताया- मैं ट्रैक्टर-टाली से ढुलाई का काम करता हूं। मेरे 10 बच्चे- 4 बेटे और 6 बेटियां हैं। बेटा अनस 8वें नंबर का है। अनस प्राइमरी स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ता है। सोमवार को अनस दुकान पर सामान लेने गया था। वहां दुकानदार आजाद ने उसे फ्रीजर में बंद कर दिया। बच्चे के काफी देर तक नहीं मिलने पर हम लोगों ने उसकी खोजबीन की। बाद में हमें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। सोमवार को बच्चे ने आजाद की दुकान से कुछ सामान उठा लिया था। इसी मामले में बच्चे को सजा देने के उद्देश्य से आरोपी ने उसे 2 मिनट के लिए फ्रिज में बैठा दिया था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. पति ने पत्नी, 2 बच्चों की हत्या करके जान दी, मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी देने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी जमीन और दोनों बच्चे फर्श पर पड़े थे। बेटा 2 साल का और बेटी 1 महीने की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी पुलिस को मिले 119 नए DSP, 4 इंस्पेक्टर सीओ बनते ही हुए रिटायर, सेवा के आखिरी दिन मिला प्रमोशन
    Next Article
    आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:झूठ बोल रहे हैं भाजपा के लोग, देशहित में नहीं है भाजपा की विदेश नीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment