Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लकड़ी कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर टीम की छापेमारी:रामपुर में प्लाईवुड फैक्ट्रियों से सील दस्तावेजों को खोलकर जांच कर साथ ले गई

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर शहर में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने पूर्व में सील किए गए दस्तावेजों को खोलकर उनकी पड़ताल की और आवश्यक अभिलेख अपने साथ ले गई। बगी गांव स्थित प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आयकर विभाग की टीम करीब तीन बजे एमआई इंडस्ट्रीज और एमएन इंडस्ट्रीज परिसर में पहुंची। जो लकड़ी कारोबारी नईम उर्फ बब्लू और उनके पार्टनर मुनन खां से संबंधित हैं। इसी परिसर में एनजी प्लाईवुड एंड विनियर समेत अन्य इकाइयां भी संचालित होती हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीम वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची थी। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 26 फरवरी को भी आयकर विभाग ने इन फैक्ट्रियों में करीब 90 घंटे तक लंबा सर्वे किया था। उस दौरान कई दस्तावेजों को सील कर दिया गया था। मंगलवार को टीम उन्हीं सील दस्तावेजों को खोलने और उनकी जांच करने के लिए पहुंची। कारोबारी मुनन खां के अनुसार, टीम ने सील किए गए प्रपत्रों को खोलकर उनकी जांच की और जरूरी कागजात की प्रतियां अपने साथ ले गई। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम शाम करीब आठ बजे वापस लौट गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। गेट पर तैनात कर्मियों ने किसी को अंदर जाने नहीं दिया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी साझा की। फिलहाल, विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शहर के कारोबारी वर्ग में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमानेंट डीजीपी के लिए यूपी सरकार ने फिर भेजा प्रपोजल:1994 बैच तक के सभी IPS के नाम, सुप्रीम कोर्ट में कल होनी है सुनवाई
    Next Article
    लखनऊ में डबल मर्डर में MLA अभय सिंह बरी:3 सह आरोपी भी छूटे, MP-MLA कोर्ट का 19 साल पुराने केस में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment