Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 साल के सपा नेता ने चौथा निकाह किया:गाजियाबाद में दूसरी पत्नी बोली- दो पत्नियों से 11 बच्चे हैं, एक को बच्चा न होने पर तलाक देकर छोड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी से दो बार पार्षद रहे हाजी खलील (70) ने चौथा निकाह किया है। हाजी खलील ने यह निकाह खुद से 50 साल छोटी उम्र की लड़की से किया है। इस निकाह से हाजी खलील की दूसरी पत्नी नाराज है। दूसरी पत्नी अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। उन्होंने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत पत्र दिया। दूसरी पत्नी ने कहा कि मेरे पति की उम्र 70 साल है। वह 11 बच्चों का बाप है। हर पत्नी से बच्चे पैदा करता है। इसके कुछ समय बाद उसे छोड़ देता है या घर से निकाल देता है। अब 20 साल की लड़की से निकाह कर उसके साथ रह रहा है। पुलिस से शिकायत की तो मुझे मारने की धमकी दी, इसलिए यहां आई। शिकायत के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… पहले हाजी खलील के बारे में जानिए… सपा से 2 बार पार्षद रह चुके कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा के रहने वाले हाजी खलील सपा नेता हैं। हाजी खलील 1995 में समाजवादी पार्टी से इस्लामनगर से पहली बार पार्षद बने। इसके बाद साल 2000 में समाजवादी पार्टी से दूसरी बार पार्षद बने। हाजी खलील पर गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में लगभग 30 करोड़ रुपए की नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप था। उन्होंने इस जमीन पर अवैध रूप से मदरसा, मस्जिद और दुकानें बनवाई थीं, जिन्हें बाद में पट्टे पर दे दिया गया था। नगर निगम ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और अवैध मदरसे व दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया था। इस जमीन पर अवैध पार्किंग और पानी के प्लांट को हटा दिया गया था। हालांकि धार्मिक स्थल को उस समय नहीं हटाया गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 1998 में पहला निकाह किया हाजी खलील ने वर्ष 1988 में पहला निकाह किया। इस निकाह से उनके 8 बच्चे हैं। बाद में पहली पत्नी को छोड़ दिया और नाजरीन से दूसरा निकाह कर लिया। पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। दूसरी पत्नी नाजरीन ने बताया कि अभी हाजी खलील का पहली पत्नी से किसी तरह का संपर्क नहीं है। दूसरा निकाह (1991) नाजरीन ने बताया कि साल 1991 में मेरे साथ दूसरा निकाह किया। निकाह से पहले मुझे पहली पत्नी और बच्चों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी। निकाह के बाद जब मैं घर आई। इसके कुछ समय बाद मुझे हाजी खलील की पहली शादी के बारे में पता चला। वह कुछ समय तक अपनी पहली पत्नी और मेरे साथ अलग-अलग घर में रहता रहा। इसके बाद पहली पत्नी अपने बच्चों को लेकर अलग हो गई। मुझसे तीन बच्चे दो बेटी और एक बेटा है। कुछ साल तक हाजी खलील मेरे साथ रहा। इसके बाद तीसरा निकाह कर लिया। तीसरा निकाह (2010) नाजरीन ने बताया कि साल 2010 में हाजी खलील ने तीसरा निकाह कर लिया। इस पत्नी से कोई संतान नहीं हुई। बाद में उन्होंने तीसरी पत्नी को तीन तलाक देकर अलग कर दिया। अभी वह वह दिल्ली में रह रही हैं। 20 साल की यास्मीन से निकाह किया दूसरी पत्नी नाजरीन ने बताया- अब हाजी खलील ने 20 साल की यासमीन से चौथा निकाह किया है। पति उसे अलग मकान पर रखे हुए है, जब मुझे पता चला और मैंने विरोध किया तो मुझे और मेरे बेटे को घर से निकला दिया। पीड़िता ने कहा कि खलील अपनी संपत्ति को चौथी पत्नी के नाम करना चाहता है। चौथी पत्नी पति से 50 साल छोटी है। उसने संपत्ति हड़पने की नीयत से निकाह किया है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- अमित शाह भाजपा के हनुमान:गोंडा में बोले- बजरंग बली का रोल निभाया, बंगाल चुनाव में जीत का श्रेय एक व्यक्ति को दूंगा
    Next Article
    25 करोड़ की 40 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर:सीतापुर में ग्रीन बेल्ट पर हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment