Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी में जल स्रोतों पर बढ़ा डूबने का खतरा:प्रशासन ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भीषण गर्मी के बीच जल स्रोतों पर बढ़ती भीड़ के कारण डूबने की घटनाओं पर प्रशासन ने चिंता व्यक्त की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुलंदशहर ने जनहित में एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार, मई-जून की गर्मी में बच्चे और किशोर अक्सर तालाबों, पोखरों, नदियों और घाटों पर नहाने जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। कई मामलों में यह लापरवाही जानलेवा साबित हुई है। एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि खतरनाक घाटों, गहरे गड्ढों और जल स्रोतों के पास जाने से बचें। बच्चों को भी ऐसे स्थानों पर न जाने दें। पुल या ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। नाव या स्टीमर से यात्रा करते समय लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य बताया गया है। यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो, तो उसे बचाने के लिए रस्सी, कपड़ा या बांस का सहारा लें। हालांकि, तैरना न जानने वाले व्यक्तियों को पानी में कूदने से बचना चाहिए। डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने के बाद उसके मुंह और नाक को साफ करें, फिर सांस और नब्ज की जांच करें। यदि सांस न चल रही हो, तो तुरंत सीपीआर (CPR) और कृत्रिम श्वसन शुरू करें। हालत सुधरने पर व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सावधानी और जागरूकता अपनाकर ही ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर्फ कहने से नहीं होगा, कपड़े उतारकर...! मदद के बजाय मानसिक प्रताड़न, पीड़िता का CSP पर गंभीर आरोप
    Next Article
    20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:एसपी देहात ने किया खुलासा, डकैत गैंग का सक्रिय सदस्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment