Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 दिन में सरकारी बसों ने 600 लाख कमाए:कानपुर में 3 लाख यात्रियों ने किया सफर, दिल्ली, आगरा और गोरखपुर से हुई रिकार्ड कमाई

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी सबसे बड़े बस अड्डे ने अभी तक होली पर 6 करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड आय की है। होली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कानपुर रूट से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, झांसी रूट पर स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। 28 फरवरी से 10 मार्च तक 350 होली स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। झकरकट्टी बस स्टैंड पर निगम के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम बनाया है, जहां अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं बसों को स्टैंड के अंदर लाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। अब पढिए सरकारी बसों की आय के बारे में कानपुर से दिल्ली आने जाने वाली बसों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। 2 मार्च को 96 लाख, 3 मार्च को 1 करोड़ 15 लाख, 4 मार्च को 1 करोड़ 5 लाख और 5 मार्च को 97 लाख रुपए की आय की है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिए हर बस में फर्स्टएड बॉक्स लगा हुआ है। स्थानीय RM के नंबर बसों में लिखवाए गए है। अगर किसी यात्री को कोई भी परेशानी होती है तो वह कॉल कर सकते है। वहीं यात्रियों की सुविधा को लेकर झकरकट्टी बस स्टैंड पर 8 तारीख तक 6 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें किदवई नगर से संजय श्रीवास्तव, चुननीगंज से मुन्नीलाल, फजलगंज से आदित्य सिंह, आजाद नगर से केशनलाल, पंकज तिवारी, विकास नगर से रामलवट, फजलगंज से आदित्य सिंह की ड्यूटी लगाई है। ड्राइवर और कंडक्टरों प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जा रहा झकरकट्टी बस स्टेशन के प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया होली त्यौहार पर 350 बसें चल रही हैं। कुछ बसें रिजर्व रखी गई हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। जिससे इनका मनोबल बढ़ा रहे। ये प्रोत्साहन योजना 10 दिनों तक चलेगी। 9 दिनों के बाद ड्राइवर और कंडक्टरों को 2700 रुपए अतिरिक्त दिये जाएंगे। वहीं 10 दिन पर 3000 रुपए दिये जाएंगे। बस स्टैंड पर शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। 6 करोड़ की आय के साथ कानपुर टॉप पर पंकज तिवारी के मुताबिक 28 फरवरी से 6 मार्च तक कानपुर से विभिन्न रूटों पर लाखों यात्री यात्रा कर चुके है। इस समय भी बसों में भीड़भाड़ सामान्य चल रही है। दिल्ली से आने-जाने वाली बसों ने अच्छी आय की है। वहीं पूर्वांचल जाने वाली बसों से अच्छी इनकम हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 5 किमी दौड़:पुलिसकर्मियों की फिटनेस चेक की गई, एसपी ने सलामी ली
    Next Article
    बरेली में फिर गरजने लगा बुलडोजर:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर चल रहा निगम का डंडा, विरोध में उतरे व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment