Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जंक्शन की कमान महिलाओं के हाथ:ट्रेन चलाने से टिकट जांच तक, महिला दिवस पर रेलवे की खास पहल

    2 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन गोरखपुर जंक्शन की पूरी व्यवस्था महिलाओं के हाथों में होगी। स्टेशन पर ट्रेन संचालन से लेकर टिकट जांच, यात्री आरक्षण, टिकट बुकिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिला रेलकर्मी संभालेंगी। स्टेशन के कोचिंग डिपो में तैनात महिला तकनीशियन ट्रेनों के अनुरक्षण का काम करेंगी। वहीं गोरखपुर की मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में लिनेन की धुलाई और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी महिला कर्मियों के पास रहेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे में महिला सशक्तीकरण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोरखपुर जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल, स्टेशन संचालन, टिकट बुकिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा निभाई जाएगी। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर मंडल में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वाराणसी मंडल में सवारी ट्रेनों का संचालन महिला लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर द्वारा किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी और पुस्तक का विमोचन यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में महिला सशक्तीकरण विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ‘महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तीकरण के महत्व पर चर्चा के लिए संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। रेलवे स्टेडियम में होगा ‘शक्ति वॉक’ सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में सुबह 7:30 बजे से ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला खिलाड़ी और महिला रेलकर्मी भाग लेंगी। इसके अलावा 11 मार्च को रेलवे प्रेक्षागृह गोरखपुर में दोपहर 3:30 बजे से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम महिला रेलकर्मियों और महिला यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर ‘वात्सल्य रूम’ बनाए गए हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘मेरी सहेली’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिला आरपीएफ कर्मियों की टीम ट्रेनों में अकेले सफर कर रही महिलाओं से मिलती है और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाती है। साथ ही उन्हें रेलवे हेल्पलाइन 139 के बारे में भी जानकारी दी जाती है। यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में नॉन एसी ट्रिमिंग शॉप पूरी तरह महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित की जा रही है। वहीं लखनऊ मंडल का लखनऊ सिटी स्टेशन भी पूरी तरह महिला कर्मचारियों के जिम्मे है। भारतीय रेलवे में महिलाएं प्रशासनिक पदों के साथ-साथ लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, ट्रेन संचालन, सिग्नलिंग, टिकट जांच और कई तकनीकी पदों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR सूची में और कटेंगे 7404 नाम:दावे एवं आपत्तियों के बाद अंतिम आंकड़े जारी
    Next Article
    स्कूल में कमजोर थीं प्रियंका, मां ने पेजेंट्स में भेजा:एक्ट्रेस बोलीं- पापा को पसंद नहीं था फैसला, मम्मी को लगा इससे जिंदगी आसान होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment