Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8वीं का छात्र DM से बोला-काम करवा देंगे नहीं...करवा दीजिए।:लखीमपुर में समाधान दिवस में अकेले पहुंचा, इंस्पेक्टर से कहा- आप लोग कमीशन लेकर काम करते

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर-खीरी में 8वीं कक्षा के 13 साल के अमिताभ गुप्ता की बेबाकी ने डीएम समेत कई अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। बच्चा अकेले ही सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचा हुआ था। जहां डीएम के सामने उसने अपने परिवार के विवाद का जिक्र करते हुए घपर में लगे ताले को खुलवाने की मांग की। बच्चे ने पूरी भीड़ और दर्जनों अधिकारियों के सामने डीएम अंजनी कुमार सिंह से बड़ी ही बेबाकी से कहा– हमारे घर पर ताऊ–ताई ने जबरन कब्जा कर रखा है। ताला डाल दिया है। हमारा घर खुलवा दीजिए। हम बहुत गरीब हैं। डीएम ने मौके पर मौजूद सदर थाना प्रभारी ने कहा– हम खुलवा देंगे, तो अमिताभ ने सीओ को कड़ा जवाब देते हुए कहा– खुलवा देंगे नहीं… खुलवा दीजिए। आप लोगों को क्या, बस कमीशन दे दें तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं। घटना से जुड़ा 3 मिनट 23 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बच्चे की हाजिर जवाबी देख डीएम समेत सभी अधिकारी और फरियादी जमकर ठहाके लगाते दिख रहे हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। पहले बच्चे और डीएम की बातचीत सुनिये– बच्चा– डीएम सर, हमारे घर को ताऊ–ताई ने कब्जा कर लिया है, ताला लगा दिया है। हमारे घर का ताला खुलवा दीजिए। हम लोग बहुत गरीब हैं। डीएम– कौन हैं थानाध्यक्ष? ये बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। बच्चा (डीएम को बीच में टोकते हुए)-- सातवीं नहीं, आठवीं में। डीएम (हंसते हुए)– ये बच्चा आठवीं में पढ़ाई करता है। अकेले आया है। देख लीजिए इसकी समस्या क्या है। सदर थाना प्रभारी– हम करवा देंगे। बच्चा (सदर थाना प्रभारी को देखते हुए)-- करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए। आप लोग बस टोपी पहनाते हैं, ताला तो खुलवा नहीं रहे हैं। बच्चा (डीएम से)-- सर जी थानाध्यक्ष को बोल दीजिए, ताला खुलवा दें। ये हमें बार–बार आना न पड़े। सदर थाना प्रभारी– चलो अभी खुलवा देते हैं। बच्चा– आप लोग का क्या कमीशन दे दो बस फिर फटाफट सारा काम हो जाता है। (बच्चे की इस बात पर सभी जोर–जोर से ठहाके लगाकर हंसते हैं।) डीएम– तुम कितने साल के हो? बच्चा– जी… 13 साल का। डीएम (बच्चे को समझाते हुए)-- अभी तुम सब छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो। बच्चा– पढ़ना तो चाहते हैं पर बहुत दिक्कत है। मम्मी जब बाजार जाती हैं, बस 50 रुपए की सब्जी लाती हैं। 50 रुपए की सब्जी में होता ही क्या है। हमारे घर में तो खाने तक की कंगाली पड़ी हुई है। डीएम – मम्मी सब्जी खाना बनाने के लिए लाती हैं या बेचने के लिए बच्चा– खाना बनाने के लिए, पर 4 लोगों में 50 रुपए की सब्जी में होता ही क्या है। डीएम (बच्चे को फिर से समझाते हुए)-- देखो अभी तुम सब कुछ छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो। कभी कभी ज्यादा बोलने से सामने वाले को बात बुरी लग जाती है। बात खराब हो जाती है। बच्चा (फिर से डीएम को बीच में टोकते हुए)– सर जी एक बात पूछें। अभी मैं और मेरी बड़ी बहन पढ़ाई कर रहे हैं। पर आगे क्या। पढ़ाई का खर्च कैसे उठेगा। डीएम– पढ़ाई तो फ्री है। कॉपी–किताबें सब फ्री हैं। बच्चा– और जब आगे मेरी दीदी नौवीं में जाएगी तब। डीएम– तुम्हारी मम्मी तो कुछ काम करती हैं ना? बच्चा– हां मजदूरी करती है। पर आज की डेट में 3000 रुपए में होता ही क्या है। डीएम– तुम पढ़ाई करो बस। हम दिखवाते हैं। डीएम ने कोतवाल को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करें और पारिवारिक विवाद का जल्द समाधान कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि छात्र अमिताभ और उसके परिवार को अनावश्यक परेशानी न हो। जांच में सामने आई पारिवारिक विवाद की दूसरी तस्वीर डीएम के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की पड़ताल की तो कई अन्य तथ्य भी सामने आए। जांच में पता चला कि अमिताभ के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है। वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा है, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया जा रहा है। वहीं शिकायत करने वाला अमिताभ दूसरी पत्नी से जन्मा पुत्र है। प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में विवाद केवल ताला लगाने का नहीं, बल्कि पारिवारिक संपत्ति बंटवारे से भी जुड़ा हुआ है। बच्चे की पढ़ाई पर भी प्रशासन की नजर प्रशासन ने पूरे मामले को केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र की पढ़ाई प्रभावित न होने पाए और जरूरत पड़ने पर परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। 61 शिकायतें आईं, 6 का मौके पर निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागवार शिकायतों में सबसे अधिक राजस्व विभाग की 29, पुलिस की 14, विकास विभाग की 7, आपूर्ति विभाग की 6, विद्युत विभाग की 3 और कृषि विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा:आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 18 एंबुलेंस सीज, 5 चालक पकड़े गए:कमीशन के चक्कर में मरीजों को फंसाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराते हैं भर्ती
    Next Article
    बदायूं में पिकअप-बाइक की टक्कर में बुआ-भतीजे की मौत:वरीपुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, बच्चा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment