Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8वें दिन भी जारी रहा सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन:मेरठ पहुंचने से पहले ही नोएडा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सेटबैक के आदेश के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन 8 वे दिन भी जारी रहा। सड़क पर टेंट लगाकर महिलाएं आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी करती रही और सरकार से न्याय की अपील की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा जो आह्वान किया गया था, कि उनके प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों के बीच पहुंचेंगे उनको नोएडा में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिस कारण वह मेरठ नहीं पहुंच सके। सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी और व्यापारियों से मुलाकात करने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय आज मेरठ पहुंचने थे। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा कल इस बात का ऐलान किया गया था कि वह कल अपने नेता को व्यापारियों से जरूर मिलवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जिसे रोकना है वह रोक कर दिखा देना। दरअसल बीते दिन जब सेंट्रल मार्केट में महिलाएं धरने पर बैठी थी तो कांग्रेस पार्टी की एक नेत्री उनके बीच पहुंची थी। इसके बाद नौचंदी थाना पुलिस द्वारा उसको वहां से उठाकर थाने ले आया गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा किया हालांकि बाद में उसको छोड़ दिया गया। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश का जिला और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और एसपी सिटी व एडीएम सिटी से मुलाकात की बात कही। रंजन शर्मा ने कहा कि उनको जानकारी थी कि प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर है इसलिए वह यहां आए है। हालांकि अधिकारी तब तक वहां से जा चुके थे और धरने पर बैठे लोगों तक लोगों तक नौचंदी थाना प्रभारी ने उन्हें नहीं जाने दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ लोग नोकझोक भी हुई। वहीं पर रंजन शर्मा ने यह कहा कि आज हम वापस जा रहे हैं लेकिन कल तुम हमें रोक कर दिखाना। क्यों हो रहा है प्रदर्शन बीती 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा शास्त्री नगर की 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया गया था जिसके तहत आवास विकास में 8 अप्रैल को कार्रवाई की गई। इसके बाद 9 अप्रैल को उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई जहां सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया के क्षेत्र के 859 आवासीय भूखंडों में कोई भी कमर्शियल गतिविधि नहीं चलेगी और इसके साथ ही व्यापारियों को आवासीय में भी सेटबैक छोड़ने होंगे इसी आदेश के विरोध में सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में स्थानीय लोग और व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। बाहरी लोगों पर लगी है रोक जिस जगह पर यह प्रदर्शन चल रहा है वहां राजनीति के संगठनों के लोगों पर पाबंदी भी है किसी भी पार्टी के नेता को व्यापारियों के बीच नहीं पहुंचने दिया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस द्वारा सख्ती की जा रही है। बीते दिन धरना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि आप कोशिश कीजिए कि आपके बीच कोई बाहरी व्यक्ति जाकर माहौल खराब ना करें ऐसा होने के बाद व्यापारी नेता भी वहां तक नहीं पहुंचे पा रहे हैं। दुकान बंद कर देंगे सेटबैक मत लो सड़कों पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अपनी दुकानें जो आवासीय प्लॉट में चल रही थी उनको बंद करने के लिए तैयार हैं। हम सिर्फ यह बुहार लगा रहे हैं कि हमारे मकानों में सेटबैक ना लिया जाए। सबसे ज्यादा परेशान सेक्टर 2 के वह लोग हैं जिनके मकान कुल 37 मीटर बनें हैं, उनको उसमें से एक मीटर तोडना होगा। ऐसे में उनका कहना है कि यदि 40 साल पुराने मकान को ऐसे तोड़ा जाएगा तो वह पूरा भी गिर सकता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि इसमें सेटबैक छोड़ने के बाद वह क्हां रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर होगी सख्त कार्रवाई:कानपुर देहात में उल्लंघन करने पर 1 लाख जुर्माना, 3 माह जेल; ड्राइविंग लाइसेंस होगा निलंबित
    Next Article
    आजमगढ़ में 20000 की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर मांगे थे एक लाख, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment