Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत:रायबरेली में सीढ़ियों पर पैर फिसलने से हुआ हादसा, नहाने गया था बच्चा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में नसीराबाद के भवानी घाट तालाब में शुक्रवार दोपहर एक 9 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। नहाने गया था बच्चा, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा जानकारी के अनुसार, नसीराबाद कस्बे के बदल दास निवासी मोहम्मद इमरान का पुत्र मुवय्यिज दोपहर में घर के पास स्थित भवानी घाट तालाब पर नहाने गया था। इसी दौरान सीढ़ियों पर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका। बच्चों के शोर पर पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बच सकी जान मौके पर मौजूद बच्चों ने जब मुवय्यिज को डूबते देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसे सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीसरे नंबर का था मुवय्यिज, पसरा मातम मृतक मुवय्यिज अपने परिवार में पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार, वह शांत और होनहार बच्चा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। सुरक्षा इंतजामों की कमी पर लोगों में नाराजगी हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तालाब की गहराई 12 से 14 फीट तक है, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बाउंड्री वॉल अधूरी है और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने तालाब के चारों ओर मजबूत बाउंड्री वॉल, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं। पोस्टमार्टम से इनकार, पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सोमकर के मुताबिक, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात डीएम ने फैमिली आईडी कार्य पर दिए निर्देश:पात्र परिवारों के कार्ड समय पर बनाने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    फुटपाथ के 100 रुपए वाले चश्मे आंख खराब कर रहे:कानपुर में डॉक्टर बोलीं- सिरदर्द के मरीज बढ़े, हानिकारक किरणें रेटिना तक पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment