Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुटपाथ के 100 रुपए वाले चश्मे आंख खराब कर रहे:कानपुर में डॉक्टर बोलीं- सिरदर्द के मरीज बढ़े, हानिकारक किरणें रेटिना तक पहुंचीं

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में 100-200 रुपए में मिलने वाले सस्ते और ब्रांडेड जैसे दिखने वाले चश्मे लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बिना जांचे-परखे फुटपाथ से खरीदे गए चश्मे आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। एलएलआर अस्पताल (हैलट) की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन ने चेतावनी दी है कि घटिया लेंस वाले चश्मे मोतियाबिंद और रेटिना संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। शहर के किदवई नगर, मोतीझील, घंटाघर, रावतपुर और कल्याणपुर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में फुटपाथ पर चश्मे बेचे जा रहे हैं। ये चश्मे सस्ते और आकर्षक जरूर होते हैं, लेकिन इनके लेंस की गुणवत्ता बेहद खराब होती है। डॉक्टरों के अनुसार, इन लेंस में अक्सर गलत नंबर, खरोंच या विजुअल डिस्टॉर्शन होता है, जिससे आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही वजह है कि इन्हें पहनने के कुछ ही समय बाद सिरदर्द, आंखों में दर्द और भारीपन महसूस होने लगता है। UV प्रोटेक्शन का भ्रम, काला चश्मा भी नहीं सुरक्षित अधिकांश लोग यह मान लेते हैं कि काले रंग का चश्मा धूप से पूरी सुरक्षा देता है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। डॉ. शालिनी मोहन के अनुसार, UV सुरक्षा लेंस के रंग से नहीं, बल्कि उसमें मौजूद विशेष फिल्टर से मिलती है। बिना UV फिल्टर वाले चश्मे पहनने से आंखों की पुतलियां फैल जाती हैं, जिससे हानिकारक किरणें सीधे रेटिना तक पहुंच जाती हैं। इससे मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गलत नंबर का चश्मा बन रहा बीमारी की वजह हाल ही में एक युवा मरीज सन एलर्जी और लगातार सिरदर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। जांच में पता चला कि वह जो चश्मा पहन रहा था, उसमें 0.5 का सिलेंडर नंबर था, जबकि उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे छोटे-छोटे नंबर भी आंखों पर बड़ा असर डालते हैं और लंबे समय में गंभीर परेशानी पैदा कर सकते हैं। डॉक्टरों की सलाह: जांच के बाद ही पहनें चश्मा विशेषज्ञों का कहना है कि चश्मा सिर्फ फैशन का साधन नहीं, बल्कि एक मेडिकल जरूरत है। इसे खरीदने के बाद किसी अनुभवी ऑप्टिशियन या नेत्र विशेषज्ञ से इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि सस्ते चश्मे के चक्कर में आंखों की सेहत से समझौता करना भारी पड़ सकता है। बेहतर है कि प्रमाणित दुकानों से ही चश्मा खरीदें और उसकी गुणवत्ता, नंबर और UV प्रोटेक्शन की जांच जरूर कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत:रायबरेली में सीढ़ियों पर पैर फिसलने से हुआ हादसा, नहाने गया था बच्चा
    Next Article
    ईरान जंग की वजह पैदा हुआ ऊर्जा संकट, तमाम देश खोज रहे विकल्प; जानिए चल क्या रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment