Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    90 की स्पीड में ट्रक से टकराई कार...अकाउंटेंट की मौत:प्रमोशन पाकर मुरादाबाद लौट रहे थे; DSP पिता मायावती की सुरक्षा में रहे

    1 day ago

    1

    0

    रामपुर में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक प्राइवेट कंपनी के अकाउंटेंट की हादसे में मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। करीब 90 की स्पीड में अकाउंटेंट की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछल गई और अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अकाउंटेंट जितेंद्र खुद कार चला रहे थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जितेंद्र को टांडा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क से हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जितेंद्र प्रमोशन पाने के बाद मुरादाबाद लौट रहे थे। पिता ईश्वर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में रह चुके हैं। आशंका है कि जितेंद्र को झपकी आ गई थी। हल्द्वानी से मुरादाबाद लौट रहे थे जितेंद्र (36) उजाला सिग्नश कंपनी में अकाउंटेंट थे। उजाला सिग्नस देश की एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल समूह है। हाल ही में जितेंद्र का प्रमोशन हुआ था। वह हल्द्वानी स्थित कंपनी की नई ब्रांच में ज्वाइनिंग करने गए थे। वह बुधवार देर रात वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रामपुर में थाना टांडा क्षेत्र के पास बाजपुर-दलपतपुर मुरादाबाद मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे बाद जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा, एक बेटी है। पिता ईश्वर सिंह करीब पांच साल पहले सीओ पद से रिटायर हुए हैं। काशीपुर में परिवार के साथ रहते थे जितेंद्र के दोस्त संजीव गुप्ता ने बताया, जितेंद्र काशीपुर के वीर भूमि एन्क्लेव मानपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे मुरादाबाद में पोस्टेड थे। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर ट्रक खड़ा नहीं होता तो शायद जितेंद्र की जान बच सकती थी। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। टांडा थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया ने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ---------------------------- ये भी पढ़ें… दरोगा ने भीड़ पर पिस्टल तानी; VIDEO:बिजनौर में युवक को थाने ले जाते वक्त 50 लोगों ने घेरा, कार का बोनट पीटा बिजनौर में एक मामले की जांच करने गए दरोगा को भीड़ ने घेर लिया। 40-50 लोग कार के चारों तरफ खड़े हो गए। गाड़ी पर मुक्के मारने लगे। भीड़ से घिरे दरोगा कार से नीचे उतरे और पिस्टल लोड कर भीड़ पर तान दी। पिस्टल तानते ही भीड़ पीछे हट गई। इसके बाद वह पिस्टल लेकर सड़क पर आराम से घूमे। फिर कार में बैठकर वहां से निकल गए। बुधवार देर रात का यह मामला शहर कोतवाली के जंदरपुर गांव की है। ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में एक युवक से पूछताछ करने के लिए दरोगा अपने 3 सिपाहियों के साथ गांव में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिसवाले युवक को थाने ले जाने लगे तो भीड़ ने घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 9 PCS अफसरों के ट्रांसफर:अमृता सिंह अमेठी की ADM बनीं, अनूप कुमार वाराणसी से हटे; दोनों के 15 दिन में 2 बार तबादले
    Next Article
    सुपरहिट हुई सपा सांसद की पूर्व पत्नी की लव स्टोरी:ट्रांसफर रुकवाने के जुगाड़ में मैडम, पुराने यार संग बैठे पाठकजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment