Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    98 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली परीक्षा सम्पन्न:हिंदी का पेपर आसान छात्र बोले – जो पढ़ा वही आया, 20 फरवरी को अगली परीक्षा

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार से जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। इस वर्ष जिले में कुल 77,270 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर इस बार सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई, जिसमें हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। यूपी बोर्ड की परीक्षा की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों की हिंदी की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर छात्रों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पेपर आसान था और उनका एग्जाम काफी अच्छा गया। छात्रों ने कहा कि पेपर काफी सरल था और शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए अधिकांश प्रश्न ही पूछे गए। उनका कहना था कि ऐसा कोई सवाल नहीं था, जो सिलेबस से बाहर हो। 12वीं की छात्रा श्रेया ने बताया कि कुछ एमसीक्यू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाकी पूरा पेपर आसान था और अच्छे से हल हो गया। छात्रा गौरी यादव ने बताया कि उन्होंने जो तैयारी की थी, उसी से संबंधित प्रश्न आए। उन्होंने कहा कि पेपर बिल्कुल सीधा और सरल था, हालांकि प्रीबोर्ड की तुलना में थोड़ा अलग पैटर्न पर अनुवाद और व्याख्या से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, कुछ छात्रों को पेपर थोड़ा कठिन भी लगा। उनका कहना था कि कुछ प्रश्न सिलेबस से अलग थे, जिससे उन्हें हल करने में समय लगा। हाई स्कूल की परीक्षा पहली पाली में सम्पन्न हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी की परीक्षा पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक संपन्न हुई। छात्रों ने कहा कि पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान, लेकिन जिसने अच्छी तैयारी की थी, उसके लिए पेपर सरल रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह सहज होंगी। एसडीआर इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि उसका एग्जाम काफी अच्छा रहा और पहले कभी इतना अच्छा पेपर नहीं गया। छात्रा ने कहा कि सभी प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे और पेपर हल करना आसान रहा। परीक्षा देने आई छात्रा आरोही ने बताया कि उसका और उसकी सभी सहेलियों का पेपर अच्छा गया। उन्होंने कहा, “हम जो सुबह पढ़कर आए थे, वही प्रश्न पेपर में आए। पेपर बहुत सरल था।” वहीं छात्रा सबियन ने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न सीधे सिलेबस से थे और बाकी भी तैयारी के आधार पर हल किए जा सकते थे। कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर लंबा नहीं था, इसलिए समय की कमी नहीं हुई और उन्होंने समय से पहले ही उत्तर लिख लिए। छात्रों के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा की तुलना में बोर्ड का पेपर अधिक आसान रहा। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र में लोक संदर्भ, व्याख्या, जीवन परिचय और एप्लीकेशन से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, जो तैयारी के अनुसार सरल थे। मेरठ जेल से पुलिस कस्टडी में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा हत्या आरोपी छात्र हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम राठौड़ खुर्द निवासी प्रिंस पुत्र राजेंद्र, जो वर्ष 2024 के एक हत्या मामले में वर्तमान में मेरठ जेल में बंद है, बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा। पुलिस अभिरक्षा में लाए गए आरोपी ने अन्य परीक्षार्थियों के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्र पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। अगली परीक्षा अब 20 फरवरी को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ नजर आई, जो परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते दिखे। यूपी बोर्ड की अगली परीक्षा अब 20 फरवरी को आयोजित होगी। उस दिन भी परीक्षा दो पालियों में ही कराई जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी स्तरों पर सख्त निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 को श्रीरामार्चनम से रामलला की स्तुति करेंगे स्वयं सेवक:दिल्ली प्रांत के 100 वादक करेंगे पारंपरिक वाद्य यत्रों का गायन
    Next Article
    झांसी में एक्सीडेंट में सब्जी विक्रेता की मौत:घायल होने के बाद बाइक चलाकर घर पहुंचा था, 3 दिन बाद मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment