Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से बोला मोबाइल लुटेरा, तेरे पति का मोबाइल गया:सदर चाट बाजार के निकट युवक का मोबाइल लूटा, वीडियो कॉल पर चली थी बात

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में बाइकर्स गैंग के बदमाश वीडियो कॉल पर परिवार से बात कर रहे शख्स का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने कॉल कट नहीं की और फोन पर मौजूद महिला को बताया कि उसके पति का मोबाइल फोन तो गया। पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर दी है। पहले एक नजर वारदात पर मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले सुनील कुमार सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारी हैं और मेरठ की एक कैंटीन में तैनात हैं। बुधवार रात वह खाना खाने के लिए कमरे से निकले। आबूलेन से सटे चाट बाजार में वह कुछ खाने के लिए रुक गए। उन्होंने फोन निकाला और वीडियो कॉल पर परिवार से बात करने लगे। इस दौरान बाइकर्स गैंग के बदमाश आए और बात करते करते ही सुनील का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। फोन करके बताई घटना कुछ देर बाद सुनील ने परिवार से किसी अन्य के फोन से संपर्क किया। उसने बताया कि मोबाइल बदमाश छीनकर ले गए हैं। परिवार ने बताया कि मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश ने काफी देर कॉल कट नहीं की थी। कॉल कट करने से पहले उसने बताया था कि फोन छिन गया है। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सदर थाने में सुनील ने दी तहरीर वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गये। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस सुनील को लेकर थाने आ गई। यहां सुनील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी। उसने बताया कि मोबाइल की कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। कुछ समय पहले ही उसने मोबाइल खरीदा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख ठगे:दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, 50% हिस्सेदारी की हुई थी बात
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment