Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक:प्रमोद खड़ौली एक बार फिर बने अध्यक्ष, भव्य शोभायात्रा का ऐलान

    4 hours ago

    2

    0

    डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव को लेकर समाज की एक बड़ी बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद खड़ौली को 135वीं जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि चतर सिंह जाटव और संजय हरित को महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महासचिव चतर सिंह जाटव ने बताया कि यात्रा वैशाली मैदान से शुरू होकर जली कोठी, छतरी वाला पीर, घंटाघर, रेलवे रोड, बागपत अड्डा, भगतपुरा, भुमिया का पुल, हापुड़ अड्डा, ईविच चौपाला होते हुए कचहरी पर समाप्त होगी। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद खड़ौली ने कहा कि सर्वसमाज ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में डॉ. सुभाष प्रधान, सतीश प्रकाश, रविंद्र शेरगढ़ी, डॉ. धर्मेंद्र, बाबू बख्तावर सिंह, भोपाल चांदना, संजय हरित, योगेंद्र जाटव, विनोद हरित, मुरारी लाल, कैन चरण सिंह, खेमचंद पहलवान, प्रशांत गौतम सहित कई समाजसेवी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित:8 जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री, 3 महामंत्री बने, 64 जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए गए
    Next Article
    महाना के होली मिलन समारोह में जुटे 10 हजार लोग:कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष बोले- 8 बार चुनाव आए, 9वीं बार फिर आएगा और चला जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment