Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया 'नव-नाजी' शासन

    2 hours from now

    2

    0

    भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ के हवाई अड्डों से कुल सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह नागरिक यूक्रेन के हैं और एक अमेरिका का है। इन सभी पर आरोप है कि वे म्यांमार के रास्ते भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अवैध रूप से दाखिल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये लोग 'पीपल्स डिफेंस फोर्स' नामक संगठन को ट्रेनिंग दे रहे थे, जिसे म्यांमार की सैन्य सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है।रूस का तीखा हमलाइस घटना पर रूस ने यूक्रेन की सरकार पर कड़ा तंज कसा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यूक्रेन प्रशासन को 'नव-नाजी' बताते हुए कहा कि वे अपने नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों को छिपाना चाहते हैं। जखारोवा ने अपने बयान में कहा, 'नई दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास की प्रतिक्रिया से साफ है कि वे इस मामले को दबाना चाहते थे। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों द्वारा भारतीय कानूनों के उल्लंघन पर तो चुप्पी साध ली, लेकिन उल्टा भारतीय और रूसी समाचार एजेंसियों पर ही गलत खबरें फैलाने का आरोप लगा दिया।' इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait पर Iran नरम पड़ा, USA-Israel को छोड़ दुनिया के लिए खोला रास्तायूक्रेन का 'साजिश' वाला दावावहीं, यूक्रेन ने इन गिरफ्तारियों को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है। यूक्रेनी दूतावास ने इस बात पर चिंता जताई है कि यह पूरी कार्रवाई रूस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई है।दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह कार्रवाई रूसी पक्ष की सूचना पर हुई है। मौजूदा तथ्यों को देखते हुए हमें डर है कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित और एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेहद पढ़े लिखे हैं 'तारक मेहता' के ये कलाकार, किसी ने की CA की पढ़ाई तो किसी ने इंजीनियरिंग
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:पूर्व AAP मंत्री पर FIR; बॉयफ्रेंड के घर में गर्लफ्रेंड की लाश मिली; MLA ने बुजुर्ग को लात मारी; सिद्धू ने बेटा-बेटी को घर बांटे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment