Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आचार्य प्रमोद कृष्णम् घर में गिरे, सिर में गंभीर चोट:कल्कि पीठाधीश्वर को 25 टांके लगे, प्लास्टिक सर्जरी हुई; संत कुशलक्षेम जानने पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् बुधवार को गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर पैर फिसलने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद रात 08 बजे उन्हें घर भेज दिया गया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब आचार्य प्रमोद कृष्णम् यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने आवास से बाहर निकल रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें करीब ढाई इंच गहरा घाव हो गया। चिकित्सकों ने घाव का उपचार करते हुए लगभग 25 टांके लगाए और प्लास्टिक सर्जरी भी की। डॉक्टरों द्वारा किए गए सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य आई है, जिससे किसी अंदरूनी गंभीर चोट की आशंका नहीं है। इस हादसे के बाद उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। तमाम श्रद्धालु फोन और अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने में जुटे रहे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कुशलक्षेम जानने के लिए उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर संतों का आना लगातार जारी रहा। श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, अखाड़ा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव नारायण गिरी और महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज सहित कई अन्य संत और अनुयायी उनसे मिलने पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं ने तिलकवीर चौधरी के समर्थन में किया प्रदर्शन:बीएसए रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    यूपी के नव निर्माण के 9 वर्ष पूरे:सहारनपुर में कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment