Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमतीनगर-छपरा के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन:लखनऊ से छपरा तक इसी महीने शुरू होने की तैयारी, रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गोमतीनगर से छपरा के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इस ट्रेन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसके संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। गोरखपुर और बलिया होकर तय करेगी सफर नई वंदे भारत ट्रेन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से छपरा तक चलेगी और इसका रूट गोरखपुर व बलिया होकर तय किया गया है। इससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। पहले से कई शहरों के लिए चल रही हैं वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल लखनऊ से पटना, देहरादून, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब छपरा के लिए नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को एक और बड़ा विकल्प मिल जाएगा। नई ट्रेनों और डिपो निर्माण की भी योजना पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर समेत प्रमुख स्टेशनों से सात वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अलावा ट्रेनों के रखरखाव और धुलाई के लिए भटनी में डिपो बनाने की योजना भी तैयार की गई है। स्लीपर वंदे भारत की भी तैयारी रेल प्रशासन गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर भी काम कर रहा है। हालांकि, इसके लिए अभी रेलवे बोर्ड से मंजूरी नहीं ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अमर्यादित टिप्पणी:प्रयागराज के मिश्र बंधु के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    ताजमहल में तैनात प्रिंस वाजपेई को मिली किले की जिम्मेदारी:वरिष्ठ सीए कलंदर संभालेंगे ताजमहल की कमान, रामबाग के प्रभार में भी बदलवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment