Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत:इटावा में खुद पर डीजल छिड़का था, 6 दिन बाद तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में एक युवक ने खुद को डीजल डालकलर आग लगा ली थी। उसने इलाज के दौरान 6 दिन बाद दम तोड़ दिया। घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला बल सिंह सरसई नावर गांव की है। यहां 24 ,साल विशाल ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद कई दिनों तक उसका इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के भतीजे ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे घटना 31 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जब विशाल ने घर पर ही खुद को आग के हवाले कर लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। मृतक के भतीजे के अनुसार, जब तक लोग पहुंचे तब तक वह काफी झुलस चुका था और हालत बेहद गंभीर थी। घटना के बाद घर और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 6 दिनों तक चला इलाज गंभीर रूप से झुलसे विशाल को परिजन तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा। भतीजे ने बताया कि कई दिनों तक डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक विशाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई हैं। भतीजे ने बताया कि विशाल परिवार का सहारा था और उसकी मौत से पूरे घर की जिम्मेदारी प्रभावित हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला ने की थी आत्महत्या, ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार
    Next Article
    एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment