Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नामित सभासदों ने ली शपथ:नगर पालिका संभल में 5, सिरसी में 3; विकास का संकल्प

    1 hour ago

    1

    0

    संभल नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सिरसी में शासन द्वारा नामित सभासदों को सोमवार को शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी की ओर से इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए एसडीएम को नामित किया गया था। वहीं एसडीएम मौजूदगी में यह समारोह संपन्न हुआ। संभल तहसील की नगर पालिका परिषद संभल में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ एसडीएम संभल निधि पटेल की उपस्थिति में पांच नामित सभासदों गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता, सुरेश अटल, आलोक भारती और सेय्यद शान अली को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष आसिया मुशीर, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी और कर निर्धारण अधिकारी कार्तिकेय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद, नगर पंचायत सिरसी में दोपहर 2 बजे एसडीएम संभल निधि पटेल की मौजूदगी में तीन नामित सभासदों विजय गुप्ता, अनिल श्रीमाली और वंदन वाल्मीकि ने शपथ ली। इस दौरान बीजेपी चेयरमैन कौशल अब्बास और ईओ/डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र भी उपस्थित थे। शपथ लेने के बाद सभासद सुरेश अटल ने कहा कि वे शहर के विकास के लिए शेष कार्यों को पूरा करेंगे। शोभित गुप्ता ने भी सभी को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि योगी सरकार की मंशा केवल विकास करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सभासदों के प्रस्तावों पर काम होगा और शहर में विकास दिखाई देगा। सिंघल ने यह भी कहा कि आने वाले समय में संभल नगर पालिका परिषद नगर निगम की ओर आगे बढ़ेगा और इसका क्षेत्र भी बढ़ेगा। एसडीएम निधि पटेल ने पुष्टि की कि शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को नगर पालिका परिषद संभल में और तीन सभासदों को नगर पंचायत सिरसी में शपथ दिलाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैसड़ी सीट पर कौन मजबूत, विधायक राकेश या कोई और:भाजपा से शैलू,राम सरन या राम कृपाल में कौन पसंद? बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    काशी में 103वें संगीत समारोह का आयोजन:पहले दिन पद्मश्री मालिनी अवस्थी वने दी प्रस्तुति, 6 दिन में आयेंगे 135 कलाकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment