Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 तक मनाया जाएगा वजन त्योहार

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर | जिले में 0 से 6 साल के बच्चों के वजन व ऊंचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 फरवरी तक वजन त्योहार का आयोजन किया जाएगा। वजन त्योहार में 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन व ऊंचाइयों की माप कर उसे पोषण ट्रैकर एप में एंट्री की जा रही है। वजन त्योहार अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन व ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच व उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा शिशुवती माताओं व अन्य हितग्राहियों को पोषण के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करने और बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही माताओं व गर्भवती महिलाओं को वजन त्योहार के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉम्बे हाइकोर्ट बोला-सिंगल मदर भी पूर्ण गार्जियन:बच्चे की पहचान उससे क्यों जोड़ना जिससे कोई संबंध नहीं; रेप पीड़ित मां के पक्ष में सुनाया फैसला
    Next Article
    ट्रंप की गाजा पीस बोर्ड की पहली बैठक... भारत ने ऑब्जर्वर के तौर पर की शिरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment