Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन में चला दी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित रामलीला भवन में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह का रिसेप्शन कार्यक्रम अचानक चीख-पुकार में बदल गया। जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली एक युवक को जा लगी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब रिसेप्शन कार्यक्रम में मेहमानों की भीड़ मौजूद थी और डीजे पर संगीत चल रहा था। कुछ लोग मंच के सामने नाच रहे थे। इसी दौरान रोहित उपाध्याय नामक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग की। गोली सीधे शिव चरण नाम के व्यक्ति को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। परिजन और अन्य लोग घायल शिव चरण को तुरंत वाहन से जिला अस्पताल सहारनपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित उपाध्याय दूल्हे के ताऊ का दामाद है और समारोह में परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या यूपी भाजपा में शुरू हुआ ब्राह्मण पावर प्ले?:ब्रजेश पाठक के 101 बटुकों के सम्मान से क्या बदलेगा समीकरण?
    Next Article
    GDA ने टेक्निकल सुपरवाइजर को टर्मिनेट किया, जेई सस्पेंड होगा:ट्रंच में गिरने से बच्चे की मौत पर हुआ सख्त एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment