Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने का आरोप:गोंडा में खुद को कर्मचारी बताने वाले पर मुकदमा, सीडीपीओ ने दी तहरीर

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा के छपिया विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) वंदना की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक मन्नू वर्मा नाम का व्यक्ति खुद को छपिया सीडीपीओ कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताता था। आरोप है कि वह परियोजना कार्यालय में प्रतिदिन मौजूद रहता था और आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की नियुक्ति कराने के नाम पर लोगों से धनराशि मांग रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप इस मामले में मन्नू वर्मा का एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था। ऑडियो में वह सीडीपीओ वंदना का नाम लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए पैसे मांगता सुनाई दे रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ को हटाया मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीडीपीओ वंदना को उनके पद से हटा दिया। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। छपिया थाना पुलिस ने सीडीपीओ वंदना की तहरीर पर आरोपी मन्नू वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई मामले की जांच मसकनवा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार यादव को सौंपी गई है, जिन्होंने जांच शुरू कर दी है। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीडीपीओ वंदना से पैसे मांगने से जुड़े साक्ष्य मांगे हैं। साक्ष्य मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहम्मदाबाद में मैदा लदा ट्रक नाले में फंसा:मऊ रेलवे स्टेशन के सामने घटिया निर्माण से आवागमन बाधित, राहगीर परेशान
    Next Article
    गोंडा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश:काले घने बादल छाए, 24 घंटे पहले जारी हुआ था अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment