Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश:काले घने बादल छाए, 24 घंटे पहले जारी हुआ था अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि आकाशीय बिजली की कड़क और तेज हवाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे पहले ही इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गोंडा, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर और शहर मुख्यालय सहित कई हिस्सों में तेज गर्जना के साथ वर्षा दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहने से दिन में अंधेरा छा गया था। इस बारिश से आम लोगों और किसानों को खेतों में काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। बारिश के दौरान आसमान में बिजली की भीषण कड़क ने लोगों को घरों के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया। लगातार हो रही कड़क और चमक के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से दहशत देखी जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को पक्के मकानों में रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों को विशेष रूप से खेतों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। बेमौसम हुई इस तेज बारिश और हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, कुछ फसलों के लिए यह पानी संजीवनी माना जा रहा है, लेकिन तेज हवाओं के कारण पककर तैयार फसलों के गिरने का डर भी सता रहा है। इस मौसमी बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप के बाद इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। फिलहाल रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला जारी है और आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं जिससे और अधिक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने का आरोप:गोंडा में खुद को कर्मचारी बताने वाले पर मुकदमा, सीडीपीओ ने दी तहरीर
    Next Article
    वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा:धक्का-मुक्की में सिपाही की वर्दी फटी, अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment