Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी भवन निर्माण भूमि पर दलित बस्ती का विवाद:ग्रामीण बोले- दशकों से बसे परिवारों को हटाने की कोशिश, पूर्व विधायक से नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज थाना अंतर्गत पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है, वहां पिछले कई दशकों से दलित परिवार बसे हुए हैं। उनके मकान भी बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1189 ग, लगभग 15 बीघा सीलिंग की भूमि दर्ज है, जिसको लेकर मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव की ओर से उस स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव पारित करा दिया गया, जहां दर्जनों दलित परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं। इस निर्णय से गांव में असंतोष का माहौल बन गया है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मिल्कीपुर के पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा और एसडीएम सुधीर कुमार के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब स्थिति का जायजा लिया तो ग्रामीणों के दावों के विपरीत कोई नया निर्माण कार्य होता नहीं पाया। गांव की निवासी मंजू देवी सहित अन्य दलित परिवारों ने ग्राम प्रधान पर दबंगई और उत्पीड़न का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके पूर्वज कई वर्षों से इस भूमि पर काबिज हैं और अब उन्हें बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा पासी पर भी मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। गांव के अधिकांश लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि कहीं और है, लेकिन ग्राम प्रधान जानबूझकर दलित परिवारों को परेशान करने के लिए इस स्थान को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले में तहसील प्रशासन की नजर बनी हुई है और अब सबकी निगाहें प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP की कल की 15 बड़ी खबरें:दावा- शंकराचार्य के पास 'सीक्रेट पत्नी', ब्वॉयफ्रेंड ने की महिला नेता की हत्या; दरगाह में होली खेली
    Next Article
    गोंडा में देर रात तक चली होली मिलन शोभायात्रा:डीजे पर झूमते हुए देर रात तक शहर में घूमे युवा, एक दूसरे से दी बधाईयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment