Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    3 hours from now

    1

    0

    बिहार में लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे नीतीश कुमार ने आज आखिरकार अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।नीतीश कुमार ने लिखा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। उन्होंने कहा है कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।इसे भी पढ़ें: Pappu Yadav का बड़ा बयान, 'निशांत कुमार हों अगले मुख्यमंत्री', बिहार में 'नितीश युग' के अंत की आहट? राज्यसभा जा सकते हैं Nitish Kumarहम आपको बता दें कि माना जा रहा है कि बिहार में अब भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुँचे हैं और वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय उपस्थित रहेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन की रूपरेखा के मुद्दे पर भी अमित शाह एनडीए सहयोगियों से बात करेंगे। माना जा रहा है कि नई सरकार में जनता दल युनाइटेड की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। इनमें से एक उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है। हम आपको बता दें कि फिलहाल राज्य सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा कोटे से हैं।उधर, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा मुख्यमंत्री किसे बनायेगी? इसको लेकर नामों की अटकलें शुरू हो गयी हैं। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताये जा रहे हैं। लेकिन भाजपा जिस तरह से चौंकाने वाली राजनीति करती है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री पद पर अप्रत्याशित रूप से चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। हम आपको यह भी बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से पटना में उनके घर के बाहर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है और सभी लोग मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबसे कम उम्र की CA बनी राजस्थान की ये बेटी, महज इतनी उम्र में हासिल किया मुकाम
    Next Article
    क्या ट्रंप टॉवर के अंदर मिला बम? पूरे अमेरिका में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment