Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा बल्केश्वर के परिवार का एक्सीडेंट, 2 बच्चों की मौत:हाथरस में कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के बलकेश्वर निवासी एक परिवार अलीगढ़ से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर आगरा लौट रहा था। देर रात हाथरस के चंदपा क्षेत्र में उनकी कार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा बहुत भीषण था। इसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। बल्केश्वर निवासी विशाल गोयल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ से लौट रहे थे। चंदपा के सटीकरा में उनकी स्विफ्ट डिजायर कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल, 14 वर्षीय आदित्य गोयल और 9 वर्षीय अंकित पुत्र आकाश घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य और अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही रात में शवों को अपने साथ ले गए। घायलों में 32 वर्षीय चारु पत्नी विशाल गोयल, विशाल गोयल पुत्र नरेश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर थाना कमला नगर आगरा शामिल हैं। परिजन सभी घायलों को आगरा ले गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा, रोड जाम कर भीड़ ने किया हंगामा
    Next Article
    प्रकृति में गणेश के 38 रूप:लखनऊ की कला स्रोत आर्ट गैलरी में 'गजानन' प्रदर्शनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment