Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा हिट एंड रन केस में अलीगढ़ नंबर की कार:पश्चिमपुरी के पास रात को युवक को मारी थी टक्कर, CCTV से पता लगा नंबर

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमपुरी चौकी के पास शुक्रवार को हिट एंड रन केस में मृतक के परिजन ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सीसीटीवी की मदद से कार का नंबर भी पहचान लिया गया है। कार अलीगढ़ नंबर की थी। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार रात करीब एक बजे पश्चिमपुरी चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर करीब 20 फीट तक सड़क पर घिसटता हुआ किनारे खड़ी कार से जा टकराया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। शव की पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई थी। मृतक के भतीजे ने थाना सिकंदरा में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि कार नंबर यूपी 82 डीजेड 6716 ने चाचा कपिल शर्मा को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कुछ देर रूक, लेकिन इसके बाद वो फरार हो गया। चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ABVP के सवाल, आग लगने की घटना का जिम्मेदार कौन:पदाधिकारियों ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच कमेटी की मांग
    Next Article
    संजय निषाद 6 महीने में दिलाएं समाज को आरक्षण:लखनऊ में मुकेश सहनी बोले- हमारी पार्टी 90 प्रतिशत टिकट निषाद समाज को देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment