Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा, गला काटा:शादीशुदा प्रेमिका चीख-चीखकर बोली- मैंने उसे मार दिया, बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादीशुदा महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला। जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।’ ये वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और अपने लिए एक कमरा बुक किया था। होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला पूरी तैयारी के साथ आई थी। कत्ल करने के बाद वह भागी नहीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 2 फोटो देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… फतेहपुरी सीकरी का रहने वाला था युवक फतेहपुर सीकरी निवासी बिल्लो के ककुआ निवासी विवाहिता प्रीति से अवैध संबंध थे। बिल्लो शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी प्रेमिका के साथ आगरा में इटौरा चौराहा स्थित होटल ताजपथ में पहुंचा था। दोनों होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में ठहरे थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमिका ने बिल्लो के सिर पर हथौड़ा मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। फिर प्रेमिका कमरे में चीखने-चिल्लाने लगी। उसने मर्डर किया है, यह बात उसने चीख-चीखकर कही। उस वक्त कमरे का दरवाजा खुला था। चीख सुनकर होटल का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक प्रेमिका होटल के कमरे में ही लाश के पास बैठी रही। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। शादीशुदा है प्रेमिका प्रेमिका शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का बताया जा रहा है। हत्याकांड को जिस तरह से प्रेमिका ने अंजाम दिया है, उससे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेमिका पूरी तैयारी के साथ आई थी। वह बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार रखकर लाई थी। उसने पूरी प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया- युवक की हत्या के आरोप में महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला पूरी तैयारी के साथ हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आई थी। -------------------- यह खबर भी पढ़िए…. झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जादू की जगह बिल पर बोल लो...', स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका
    Next Article
    अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल, ACP का सिर फटा:वाराणसी में सड़क जाम-पथराव; 6 थानों के 300 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment