Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल, ACP का सिर फटा:वाराणसी में सड़क जाम-पथराव; 6 थानों के 300 पुलिसकर्मी तैनात

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में अंबेडकर के झंडे-पोस्टर जलाने और हटाने को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। दलित समाज के लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया, जबकि चोलापुर थाने के दो दरोगा भी घायल हो गए। पूरा मामला अंबेडकर जयंती से जुड़ा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस दिन दलित समाज के लोगों ने झंडे-पोस्टर लगाए थे। इन्हें कुछ लोगों ने फाड़कर जला दिया। इस घटना को लेकर दलित और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। दलित समाज का आरोप है कि पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। दूसरे पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पा लिया है। नेहिया गांव में तनाव को देखते हुए 4 आईपीएस, 2 एसीपी समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बवाल की 3 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए पूरा विवाद क्या था चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में प्रवेश द्वार पर राम नवमी के अवसर पर झंडा लगाया गया था, जबकि 14 अप्रैल को का झंडे को उतारकर अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर का झंडा लगाया दिया गया। 15 अप्रैल की रात अज्ञात लोगों ने अंबेडकर के झंडे को तोड़कर हटा दिया गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद 16 अप्रैल की सुबह पहले झंडा जलाए जाने की अफवाह फैली, जिसके बाद दलित समुदाय के लोग पहुंच गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान दलितों ने गेट के ऊपर तीनों स्थानों पर फिर अंबेडकर का झंडा लगा दिए। इसे लेकर बात फिर बढ़ गई और हिंदू धर्म संगठन के लोग पहुंच गए। वो लोग भी नारेबाजी करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग जाम रहा। फिर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया और सभी झंडे उतार दिए गए। झंडा लगाने पर हुआ बवाल गुरुवार की शाम पुलिस की मौजूदगी में ही हिंदू धर्म संगठन के लोगों ने भगवा झंडा लगा दिया। यह जानकारी मिलते ही रात में आजाद समाज पार्टी और बसपा के लोगों का विरोध सोशल मीडिया के माध्यम से होने लगा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए। यहां जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोग बार बार पूछते दिखे कि जब झंडा लगाने से मना कर दिया गया था, तो फिर यह झंडा कैसे लगा। किसके आदेश पर झंडा लगाया गया? 6 से ज्यादा थानों की फोर्स तैनात झंडा लगाने को लेकर बात बढ़ने लगी। लोग हंगामा और जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने के बाद चोलापुर, चौबेपुर, फूलपुर, बड़ागांव सहित करीब 6 से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंची। ऐसे में आजाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई। इसी बीच हिंदू धर्म संगठन के लोग भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। नारे बाजी के दौरान पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हटाया जा रहा था। एसीपी सहित तीन पुलिसकर्मी हुए घायल इसी बीच दलित पक्ष के लोगों को गांव की तरफ भगाया गया, जिसको लेकर आक्रोशित लोग पुलिस के ऊपर पथराव कर दिए। जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना समेत एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी घायल हो गए। इस दौरान एक तरफ से जय श्री राम और दूसरे तरफ से जय भीम की नारेबाजी की गई। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। DCP वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया- पुलिस को गांव में चक्का जाम और धरना की सूचना मिली थी, अराजकतत्वों पर एक्शन लिया जा रहा है। एडिशनल सीपी समेत कई अधिकारी मौके पर है, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालात नियंत्रण में है । ----------------------------- यह खबर भी पढ़िए…. झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा, गला काटा:शादीशुदा प्रेमिका चीख-चीखकर बोली- मैंने उसे मार दिया, बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी
    Next Article
    महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया का ब्राइडल लुक:एक यूजर ने पूछा-शादी कब है? माघ मेले में कहा था- धर्म की राह छोड़ूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment