Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 20 लोग अस्पताल में भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से 6 बच्चों समेत 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खूंटे से बंधे जानवरों को भी खोल दिया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया गया। मामला पिनाहट के कुकथरी गांव का है। 4 तस्वीरें देखिए… 2 किलोमीटर दूर भेजे गए लोग गांववालों ने बताया- गांव के पास दो कोल्ड स्टोर स्थित हैं। इनमें से समाधिया कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। गांव से सभी लोग करीब 2 किलोमीटर दूर भेजे गए हैं। 6 बच्चों समेत 20 लोगों की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन लोगों को पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कोल्ड स्टोर में काम करने वाला मोहम्मद सलीम भी शामिल है। वह बरेली के नवाबगंज का रहने वाला है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष समेत 19 लोगों की भी तबीयत खराब हो गई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया- सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया- वाल्व को बंद कर दिया गया है। टीम कोल्ड स्टोरेज के अंदर गई हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई, अयोध्या में राम रसोई बंद उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की:मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- नकली संतों का अंत नजदीक; मोनालिसा बोली- मेरी शादी लव जिहाद नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment