Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- नकली संतों का अंत नजदीक; मोनालिसा बोली- मेरी शादी लव जिहाद नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में रसोई गैस सिलेंडर के लिए मारामारी, क्राइसिस को लेकर सपा के प्रदर्शन और कार्रवाई से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में 2 अफसरों की गोली मारकर हत्या को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, KGMU में 2500 मरीजों पर खाने का संकट यूपी में LPG की किल्लत से हालात बिगड़ने लगे हैं। किल्लत को लेकर सपा ने विरोध प्रदर्शन किया। गोरखपुर में दो एजेंसी सील, उनके मालिक अरेस्ट। रेस्टोरेंट्स ने दाम बढ़ाए। KGMU में मरीजों के खाने में कटौती की गई। कानपुर में पुलिस एनाउंस कर रही कि LPG की कमी नहीं है। कई उद्योगों के बंद होने से हजारों बेरोजगार हुए। इमरान प्रतापगढ़ी बोले- क्या नालों से गैस निकालेंगे? पूरी खबर पढ़ें 2- हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप ठेकेदार अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह पर है। अजय प्लांट में पराली वेंडर था। तीन महीने पहले उसकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इससे वह नाराज था। एक महीना पहले दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 3- शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे लखनऊ में अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। दोनों एक घंटे तक साथ रहे। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे दिखे। बोले- उनके आशीर्वाद से नकली संतों का अंत होगा। वे भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। शंकराचार्य ने बताया- अखिलेश के साथ सत्संग की बातें हुईं। मुलायम सिंह यादव के समय की बातें भी हुईं। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजीपुर के SDM के ड्राइवर की बेटी का सिलेक्शन नहीं, 79वीं रैंक हिमाचल के IAS की पत्नी की UPSC में सिलेक्शन को लेकर बिहार की आकांक्षा सिंह और बुलंदशहर की शिखा गौतम के बाद अब गाजीपुर में SDM के ड्राइवर की बेटी प्रियंका चौधरी का दावा भी झूठा निकला। 79वीं रैंक पर गाजीपुर की प्रियंका का नहीं, बल्कि राजस्थान की प्रियंका का सिलेक्शन हुआ है। मामला तूल पकड़ा तो गाजीपुर की प्रियंका ने कहा- उनकी ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 5- महाकुंभ वाली मोनालिसा बोली- मैंने मर्जी से शादी की, लव जिहाद नहीं हुआ प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने शादी के बाद कहा- ये लव जिहाद नहीं। मैंने खुद अपनी मर्जी से शादी की। मेरे मम्मी पापा मेरी शादी मेरी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे। केरल में पति फरमान ने कहा- कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। शादी नहीं करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। किसी की जिंदगी बर्बाद हो, इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- गाजियाबाद में जैश से जुड़े 6 लोग अरेस्ट, देश विरोधी साजिश रचने का आरोप गाजियाबाद पुलिस ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए लोगों में एक लॉ स्टूडेंट, एक वकील और एक मस्जिद का मौलाना शामिल है। आरोप है कि यह सभी जैश के पेज को लाइक और फॉलो करते हैं। आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर देश विरोधी मैसेज आगे बढ़ाए। इस ग्रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के युवक जुड़े हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- संभल DSP कुलदीप कुमार बोले- जिसे बहुत खुजली वह ईरान जाए, युद्ध उसके लिए लड़े संभल के DSP कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी की मीटिंग में कहा- बहुत सारे लोगों को खुजली मची है। झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वे उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। यहां बहुत सारे लोगों को खुजली हो रही है। जिसे ज्यादा दिक्कत हो रही है, वह जहाज में बैठकर ईरान जाएं। ईरान की तरफ से लड़ाई लड़कर और वापस उसी जहाज पर बैठकर आ जाएं। पूरी खबर पढ़ें 8- संसद में बीजेपी सांसद बोले- भारत में हो शोक अवकाश की व्यवस्था, सनातन की रक्षा के लिए यह जरूरी बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कर्मचारियों के लिए 13 दिन के शोक अवकाश की मांग की है। कहा- माता-पिता को खोने के बाद कर्मचारियों के सामने संकट होता कि अपने धर्म का पालन करे या अपनी नौकरी बचाए। भारत में वर्तमान में शोक अवकाश नहीं है। इस वजह से कर्मचारी अपने माता-पिता के अंतिम क्रिया को 2 या 3 दिन में समेटने को मजबूर हैं। यह बेहद विनाशकारी है। 9- मथुरा में बहू ने सास की गला दबाकर हत्या की; लड़ाई हुई तो सच निकला मथुरा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को गला दबाकर मार डाला। पति को फोन पर हार्टअटैक का दावा किया। परिजन-रिश्तेदार जुटे, बहू के दावे को सच मानकर दफना दिया। दफनाने के 3 दिन बाद ननद से झगड़ा होने पर सास की हत्या की बात कही। शक होने पर परिजन ने पुलिस में शिकायत की, कब्र से शव निकलवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद हत्या का सच सामने आया। पूरी खबर पढ़ें 10- सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, योगी ने एक करोड़ रिश्वत मामले में की थी कार्रवाई यूपी सरकार ने सस्पेंडेड IAS अभिषेक प्रकाश को करीब 1 साल बाद बहाल कर दिया है। आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। बिजनेसमैन की शिकायत पर सीएम ने STF से जांच कराने के बाद एक्शन लिया था। बाद में बिजनेसमैन मुकर गया। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रयागराज में मां ने 5 महीने के मासूम की हत्या की, पत्थर मारकर पेट फाड़ा प्रयागराज में एक मां ने 5 माह के मासूम की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। निर्ममता से किए गए वार से बच्चे का पेट फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मां ने शव को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिजन ने तलाश शुरू की तो टिन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे उसका क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस के अनुसार, पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने बेटे को मारा। पूरी खबर पढ़ें 12- हाईकोर्ट का आदेश- बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों, कहा- हसीन को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने DM अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में दो गार्ड 24/7 तैनात करने का भी आदेश दिया है। बेंच ने सुरक्षा का आदेश देते हुए यह कहा- अगर उसे कुछ हुआ तो माना जाएगा सरकार के कहने पर किया गया। पूरी खबर पढ़ें 13- रायबरेली में ट्रक से 2 दोस्तों का सिर कुचला, परिजन ने सड़क जाम किया रायबरेली में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे और उनके सिर पर पहिए चढ़ गए। दोनों बच्चों का सिर फट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों गुरुवार सुबह बाइक से कंप्यूटर परीक्षा देने जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद लोग भड़क गए। शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- AC नहीं चलने पर रूठा दूल्हा, औरैया में आई थी बारात, बिना दुल्हन लौटा औरैया में एक बारात इसलिए लौट गई क्योंकि दूल्हे के कमरे में एसी नहीं चल रहा था। दूल्हा के रूठने के बाद कहासुनी और विवाद हो गया। मामला बिगड़ा तो हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लड़के वाले बिना शादी के ही बारात लेकर लौट गए। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में यह बारात कानपुर के पास परघई गांव से आई थी। कल क्या रहेगा खास... 15- राहुल गांधी का लखनऊ आएंगे 13 मार्च को राहुल गांधी लखनऊ में रहेंगे। वह कांशीराम जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 20 लोग अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    फिर टली सबा और मसूद की जमानत याचिका पर सुनवाई:रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस को लगी फटकार, अगली तिथि 18 मार्च निर्धारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment